Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
आज रात डिनर में बनाएं गोली पुलाव रेसिपी
आज रात अगर आप डिनर पर कुछ स्पेशल और जल्दी बनाना चाहते हैं तो यह गोली पुलाव बनाना ना भूलें। यह एक पॉपुलर नॉर्थ इंडियन डिश है जो कि खासतौर पर दिल्ली में ज्यादा पसंद की जाती है।
Veg
oi-Staff
आज रात अगर आप डिनर पर कुछ स्पेशल और जल्दी बनाना चाहते हैं तो यह गोली पुलाव बनाना ना भूलें। यह एक पॉपुलर नॉर्थ इंडियन डिश है जो कि खासतौर पर दिल्ली में ज्यादा पसंद की जाती है। यह एक तो सिंपल है और दूसरी यह बहुत ही टेस्टी है।
इस पुलाव में आपको बस बेसन के गट्टे मिक्स करने होंगे। फिर पुलाव बनाने के लिये तो आपको ज्यादा किसी सामग्री की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। आइये देखते हैं गोली पुलाव बनाने की रेसिपी -

सामग्री-
- चावल - 2 कप
- बेसन- 2 कप
- दही - 1 कप
- गरम मसाला पाउडर - 1 tblsp
- धनिया पाउडर - 1 tblsp
- लाल मिर्च पाउडर - 1 tblsp
- सौफ - 2 चम्मच
- अजवाइन - 2 चम्मच
- मिंट पत्तियां - गार्निश करने के लिए
- स्वाद के अनुसार नमक
- तेल आवश्यकता अनुसार
- घी जैसा आवश्यक है
बनाने की विधि -
- बेसन, दही, नमक और अजवाइन को मिक्स करें। फिर उसके छोटे छोटे बॉल्स बनाएं।
- अब फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, आंच को मध्यम रखें।
- इन बॉल्स को फ्राई करें।
- प्रेशर कुकर में बासमती चावल चढाएं और पका कर किनारे रखें।
- 1 पैन में 2 चम्मच घी डालें। उसमें सौंफ को 2 सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- फिर उसमें गरम मसाला पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर डाल कर 10 सेकेंड पकाएं।
- आंच बंद कर दें। अब इसमें पका हुआ चावल, नमक और तैयार गोलियों को डालें।
- इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर पुदीने की पत्ती से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Goli Pulao Recipe
Story first published: Thursday, May 11, 2017, 18:43 [IST]
Other articles published on May 11, 2017



Click it and Unblock the Notifications