Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
जन्माष्टमी पर गोपाल काला बना कर कृष्ण को लगाएं भोग
Veg
oi-Staff
कृष्ण जन्माष्टमी एक बहुत ही बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन अगर आप व्रत हैं, तो भगवान कृष्ण को दही और चूड़े से तैयार गोपाल काला बना कर उनको जरुर भोग लगाएं।
READ: कृष्णा के लिये बनाइये उनकी मनपसंद दूध से बनी मिठाइयां
गोपाल काला डिश चूडे, खीरे, हरी मिर्च, नारियल और दही के प्रयोग से बनाई जाती है। गोपाल काला खाने में काफी टेस्टी होती है। आप भी बनाएं, इसकी विधि नीचे दी हुई है।

सामग्री -
- 1 कप चूड़ा
- 1 कप दही
- 1 छोटा कप कटा खीरा
- 3 चम्मच नारियल, ताजा घिसा
- 1 इंच अदरक, कटी हुई
- नमक- स्वादअनुसार
- थोड़ी सी धनिया पत्ती
- 1 चम्मच घी
- 1/2 चम्मच राई
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च, कटी
विधि -
- सबसे पहले चूड़े को पानी में 1-2 मिनट के लिये भिगो कर रखें, जिससे वह मुलायम हो जाए। अगर चूड़ा काफी मोटा है तो, उसे 5 मिनट के लिये भिगोना चाहिये।
- जब चूड़ा मुलायम हो जाए, तब उससे पानी निथार कर उसे एक अलग बर्तन में निकाल कर किनारे रख दें।
- अब हम एक पैन में घी गरम करेंगे। फिर उसमें राई डालेंगे। उसके बाद जीरा, हरी मिर्च, कटी अदरक डाल कर चलाएंगे।
- आंच को बंद कर दें।
- इस मिश्रण को चूडे़ पर पलट दें।
- इसके साथ में दही, बारी कटा खीरा, घिसा नारियल और नमक मिलाएं।
- इसे हल्के से चलाएं। नमक चेक कर लें और अगर कम हो तो और मिलाएं।
- आखिर में ऊपर से कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Gopalkala Recipe (Janmashtami Special)
Story first published: Saturday, September 5, 2015, 15:32 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2015



Click it and Unblock the Notifications