Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुदेने की चटनी के साथ खाएं हरी मटर इडली
क्या आप वही पुरानी इडली खा कर बोर हो चुके हैं। तो क्यों ना कुछ अलग सा ट्राई किया जाए। हरी मटर इडली , जो कि कई हरी सब्जियों को मिला कर बनार्इ जाती है। इसमें मटर, करेले का छिलका और पुदीना इस्तमाल किया जाता है। यह स्वाद में तो लाजवाब है ही साथ में यह सेहत के लिये भी बहुत अच्छी है।
यह खाने में बहुत लाइट है, इसलिये इसे शाम को चाय के साथ खा सकते हैं। तो आइये जानते हैं हरी मटर इडली बनाने की विधि को।

कितने लोगों के लिये- 5-6
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20-30 मिनट
सामग्री-
रवा- 2 कप (रोस्टेड)
हरी मटर- 3/4 कप (पिसी हुई)
कडी पत्ता- 1 चम्मच (कटी)
दही- 2 चम्मच
करेले का छिलका- 2 चम्मच पेस्ट
अदरक-लहसुन पेस्ट- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पुदीने की चटनी बनाने की सामग्री-
दही- 2 कप
स्ट्रॉबेरी- 1 कप
शहद- 3 चम्मच
पुदीने की पत्ती- 4 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- चुटकी भर
नमक-स्वादअनुसार
विधि-
- एक मिक्सर में सारी सामग्री मिला कर चटनी तैयार कर लीजिये।
- जब चटनी तैयार हो जाए तब उसमें कडी पत्ता और सरसों डाल कर मिला दीजिये।
- इडली बनाने के लिये सारी सामग्रियों को एक साथ तैयार इडली मिश्रण के साथ मिला दीजिये।
- अब इडली की इस सामग्री को इडली बनाने के बर्तन में डालें और स्टीम करें।
- जब इडली तैयार हो जाए तब इसे हरी धनिया और मटर के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
