Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरी मटर का सैंडविच
अगर ब्रेकफास्ट में ब्रेड सैंडविच बनाया जाए तो यह काफी पौष्टिक होता है। इसकी तरह से अगर हरी मटर का सैंडविच बनाया जाए तो बच्चे उसे प्यार से खाएंगे और उन्हें अच्छी खासी वैरायटी भी मिल जाएगी। हरी मटर टेस्टी भी होती है और पौष्टिक भी, तो ऐसे में आप इसे शाम के नाश्ते या फिर सुबह के नाश्ते में बना सकती हैं। इसे बनाना भी आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसको बनाने के लिये आपको दही और क्रीम का मिश्रण बनाना पडे़गा। आइये जानते हैं हरी मटर का सैंडविच बनाया कैसे जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
8 ब्राउन ब्रेड स्लाइस, हल्का सा बटर लगा हुआ
1 बड़ा टमाटर, पतला कटा हुआ
भरावन के लिये
1 कप उबली और कूंची हुइ हरी मटर
1 चम्मच कटी धनिया
2 चम्मच गाढी दही
1 चम्मच ताजी क्रीम
1 चम्मच मस्टर्ड पाउडर
1/2 चम्मच चीनी
2 चम्मच टमैटो कैचप
1/4 चम्मच चिली सॉस
1 चम्मच शिमला मिर्च
1/4 चम्मच हरी मिर्च
नमक
विधि-
- सबसे पहले दही को क्रीम को फेंट लें और बाकी सारी सामग्रियों जैसे, पिसी मटर, हरी धनिया, मस्टर्ड पाउडर, चीनी, टमैटो कैचप, चिली सॉस, शिमला मिर्च, और बारीक कटी हरी मिर्च।
- अब तवा पर ब्रेड की स्लाइस को दोनों ओर से सेंक लें।
- उस पर टमाटर के पीस को सजाएं, नमक छिड़के।
- ऊपर से दही और क्रीम वाला पेस्ट फैलाएं और उसे अन्य ब्रेड स्लाइस से कवर कर दें। फिर इसे गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
