Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुजराती स्टाइल भिंडी मसाला
गुजराती कुजीन भारत में अपने स्नैक्स जैसे, ढोकला, खाखरा, खांडवी, थेपला आदि के लिये जाना जाता है। यहां पर पकाई जाने वाली अधिकतर रेसीपी बहुत ही अलग होती है और पूरे भारत में इसका कोई मेल नहीं है। नाश्ते के अलावा भी गुजराती कुजीन में खाने के मामले में दाल और सब्जी में काफी विविधता देखने को मिलती है।
अगर बात सब्जी की करें तो गुजराती स्टाइल में बनाई गई भिंडी मसाला का कोई मुकाबला नहीं है। भिंडी मसाला में बहुत कम मात्रा में मसाले का प्रयोग किया जाता है। लेकिन फिर भी इस भिंडी मसाले का कोई जवाब नहीं है, आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
भिंडी- 500 ग्राम
आलू- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू रस- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
हींग- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- भिंडी को पानी से धो कर कपड़े से सुखा लें और मध्यम आकार में काट लें।
- फिर आलू का छोटे चौकोर आकार में काट कर किनारे रखें।
- अब लहसुन-अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी पाउडर, नींबू रस और 1 चम्मच तेल कटोरे में मिला लें और इस मसाले को किनारे रख दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और मेथी डाल कर गरम करें।
- आलू और भिंडी डालें, मिक्स करें और पकने दें।
- फिर मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाइये।
- उसके बाद मसाला पेस्ट डाल कर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइये।
- पैन को ढंक दीजिये और कम आंच पर 2 मिनट तक पकने दें।
- जब हो जाए तब आंच बंद कर के सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
