Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गुड़ के चावल
Veg
oi-Staff
घर में चावल का कोई भी व्यंजन हो सभी को भाता है। अगर आपको राइस से तरह तरह का एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है तो आप गुड़ के चावल बना सकती हैं। इस रेसीपी में गुड़ डाला जाता है जो कि स्वाद के साथ साथ इसकी पौष्टिक्ता भी बढाता है। गुड़ वाले चावल को आप किसी भी खुशी के मौके पर बना सकती हैं।
इसमें कुछ खड़े मसाले मिलाए जाते हैं जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ जाता है। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं गुड़ के चावल।

सर्विंग्स: 4
तैयारी में समय- 10-15 मिनिट
पकाने में समय- 15-20 मिनिट
सामग्री-
गुड़,घिसा हुआ- 1 कप
चावल,भिगोया हुआ- 1 1/2 कप
घी- 3 बड़े चम्मच
दालचीनी- 1 इंच
बड़ी इलाइची- 3
लौंग- 2-3
काजू,बारीक कटा हुआ- 4 बड़े चम्मच
बादाम,बारीक कटा हुआ- 2 बड़े चम्मच
दूध-1 1/2 कप
केसर- थोड़ा सा
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें दालचीनी, बड़ी इलायची, काली मिर्चें, लौंग, काजू और बदाम डालकर भूनें जबतक मिश्रण महकने लगे और हल्का सुनहरा हो जाए।
- अब गुड़, 1½ कप पानी, दूध, केसर डालें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए उबलने दें। चावल को पानी में से छानकर पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- 8-10 मिनट तक पकाएँ। फिर आँच को धीमी करके पैन को ढक दें और 4-5 मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल पूरी तरह पक जाए। गरमागरम परोसें।
Comments
English summary
Gur Ke Chawal or Jaggery Rice
Story first published: Saturday, June 29, 2013, 12:34 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2013



Click it and Unblock the Notifications
