Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
हक्का राइस नूडल्स
नूडल्स खाना तो हर किसी को पसंद है पर अगर नूडल्स रोज रोज खाया जाए तो सेहत पर असर पड़ सकता है। लेकिन अगर नूडल्स पूरी तरह से सेहतमंद हो तो आप क्या कहेगें। जी हां, राइस नूडल्स ऐसे ही हेल्दी नूडल्स हैं जिसमें खूब सारी सब्जियां पड़ती हैं। राइस नूडल्स आसानी से पच जाते हैं और पेट पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ते हैं।
राइस नूडल्स में फाइबर भी होता है तो इसे बनाने से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाते हैं स्वादिष्ट और पौष्टिक हक्का राइस नूडल्स।

कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
राइस नूडल्स- 1/2 पैकेट उबला हुआ
गाजर- 1
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1/2 कप
लहसुन- 4-5 कलियां
हरी मिर्च- 3-4
सोया सॉस- 1 चम्मच
ग्रीन चिली सॉस- 1 चम्मच
कार्न फ्लोर- 1 चम्मच
पानी- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले कार्न फ्लोर में 2 चम्मच पानी मिला कर रख लीजिये।
- पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें प्याज डाल कर मध्यम आंच पर पकाइये।
- फिर उमसें घिसे हुए गाजर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च डाल कर 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाइये।
- फिर नमक, सोया और ग्रीन चिली सॉस मिला कर अच्छे से मिक्स करें और 4 मिनट तक पकाएं।
- अब उसमें घुला हुआ कार्न फ्लोर और आधा कप पानी डाल कर उबालें।
- जब पानी सूख जाए तब उसमें उबले हुए राइस नूडल्स डाल कर मिक्स करें।



Click it and Unblock the Notifications
