Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरे लहुसन की दाल
Veg
oi-Staff
हरे लहसुन की दाल चावल के साथ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। यह टेस्टी होती है जिसके साथ आपको लहसुन का फ्लेवर मिलेगा। हरे लहुसन की दाल हेल्दी और पौष्टिक होती है। अगर आप दाल को देसी घी से छौकेगीं तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ जाएगा। आइये जानते हैं कि हरे लहसुन की दाल को बनाया कैसे जाए, जिससे आप अपने पूरे परिवार का दिल जीत सकें।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
3/4 कप अरहर दाल
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादअनुसार नमक
1 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
2 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
1/2 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
1/4 चम्मच हींग
1/4 कप कटे टमाटर
1/3 कप कटी हरे लहसुन की पत्तियां
विधि-
- सबसे पहले दाल को धो कर 15 मिनट के लिये पानी में भिगो दीजिये।
- फिर कुकर में भिगोई हुई दाल, नमक, हल्दी पाउडर और 3 कप पानी डाल कर मिलाइये और 2 सीटी आने तक पका लीजिये।
- जब कुकर की भाप निकल जाए तब लिड खोलिये और दाल को किसी कल्छुल से चला कर पेस्ट बना लीजिये। फिर किनारे रख दीजिये।
- अब एक पैन में तेल गरम कीजिये, फिर जीरा डालिये। थोड़ी देर के बाद लाल मिर्च, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हींग और लहसुन की कटी पत्तियों को डालिये। फ्लेम को मध्यम ही रखिये और 2-3 मिनट के लिये ही रखिये।
- अब पैन में कटे हुए टमाटर डाल कर भूनिये।
- जब टमाटर और तेल अलग होने लगे तब उसमें दाल को आधे कप पानी के साथ डाल दीजिये। इसे उबालिये और फिर गैस बंद कर दीजिये।
- दाल को कटी हरी धनिया डाल कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Hare Lehsun ki Dal | हरे लहुसन की दाल
Story first published: Wednesday, March 6, 2013, 13:00 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications
