Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
बिना तेल के ऐसे बनाइये कोफ्ता मखनी रेसिपी
Veg
oi-Staff
क्या आपने कभी स्वस्थ्य तरीके से कोफ्ते की रेसिपी बनाने की कोशिश की है। जी हां, आज हम आपको बिल्कुल हेल्दी कोफ्ते बनाने सिखाएंगे। इन कोफ्तों को तेल में तलने की जरुरत नहीं है क्योंकि इन्हें भाप से पकाया जाता है। इन कोफ्ता मखनी में हम बहुत ही कम फैट वाला दूध डालेंगे।
यह एक टेस्टी और हेल्दी कोफ्ता मखनी है जिसमें बिल्कुल भी तेल प्रयोग नहीं किया जाता है। तो अगर आप संडे के दिन कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहती हैं, तो यह कोफ्ता मखनी रेसिपी जरुर बनाइयेगा। आइये जानते हैं इसकी विधि।
कितने- 3 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 25 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

कोफ्ते के लिये सामग्री-
- 1 कप घिसा चुकन्दर
- 1 कप घिसा गाजर
- 1/2 कप बेसन
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- नमक- स्वादअनुसार
मखनी ग्रेवी के लिये सामग्री-
- 3 कप कटे टमाटर
- 1/4 कप कटी प्याज
- 2 बडे लहसुन
- 1 इंच पीस अदरक
- 1 इंच पीस दालचीनी
- 1/4 कप कटा लाल कद्दू
- 1 साबुत सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
अन्य सामग्री-
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच सूखी कसूरी मेथी
- 1/2 चम्मच मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच चीनी
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 कप लो फैट मिल्क
- 2 चम्मच बारीक कटी धनिया
कोफ्ता बनाने की विधि-
- सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे में मिक्स करें। फिर इन्हें 12 भागों में बांट कर गोल आकार दें।
- कोफ्तों को एक बरतन में भाप से पका लें। इसमें आपको 20 मिनट लगेगें। फिर इन्हें किनारे रख दें।
मखनी ग्रेवी की विधि -
- एक गहरे पैन में तेल गरम करें और फिर इसमें सभी सामग्रियों को एक एक कर के डाल कर मसाला तैयार कर लें। ग्रेवी बनाने के लिये इसमें 3/4 कप पानी भी डालें।
- मसाले को बीच बीच में चलाती रहें नहीं तो वह जल जाएगा।
- मिश्रण को ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे मिक्सी में महीन पीस लें।
कैसे बनाएं-
- एक नॉन स्टिक पैन गरम कर के उसमें जीरा भूनें। फिर उसमें कसूरी मेथी, मिर्च पावडर और 1 चम्मच पानी डाल कर 30 सेकेंड के लिये पकाएं।
- अब इसी पैन में पीसी गई मसाले वाली ग्रेवी, चीनी और नमक डाल कर मध्यम आंच पर दो मिनट पकाएं।
- उसके बाद दूध डाल कर दो मिनट और पकाएं।
- इसके बाद इसमें तैयार कोफ्ते डाल कर चलाएं।
- सर्व करने से पहले इसमें धनिया पत्ती छिड़के।
Comments
English summary
Healthy Kofta Makhani Recipe
Story first published: Friday, February 27, 2015, 18:21 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2015



Click it and Unblock the Notifications