Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
हींग दही वाले चटपटे आलू
Veg
oi-Staff
आलू की रेसिपी घर के सभी सदस्यों को काफी पसंद आती है। यह एक ऐसी सब्जी है जो झट से तैयार हो जाती है। आज हम आपको हींग दही वाले चटपटे आलू बनाना सिखा रहे हैं, जो खाने में काफी टेस्टी लगते हैं। यह एक चटपटी करी है जिसमें दही का प्रयोग होता है। उबले आलू के साथ जब मसाले मिक्स किये जाते हैं तो यह काफी स्वादिष्ट हो जाता है। आप इसे पराठे या पूड़ी के साथ सर्व कर सकती है। तो अगर आपको हींग और दही वाले आलू बनाने हैं तो नोट कीजिये इसकी सरल विधि।
चटपटा मसालेदार आलू
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- उबले आलू- 6
- दही- 1 कप
- हींग- 1/2 चम्मच
- मेथी- 1/2 चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- चाट मसाला - 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें मेथी और साबुत धनिया डाल कर चलाएं।
- उसके बाद इसमें उबले आलू काट कर डालें और 2 मिनट पकाएं।
- फिर दही में एक कप पानी और चाट मसाला मिक्स कर के अच्छी तरह फेटें।
- दही को सब्जी में डालें, ऊपर से धनिया पावडर और नमक छिड़के।
- जब सब्जी उबलने लगे तब उसमें हींग डालें, कुछ देर के लिये आंच धीमी करें और आंच बंद कर दें।
- आपके हींग दही वाले चटपटे आलू तैयार हैं।
- अब आप इसे गरमा गरम राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Hing Dahi Wale Chatpate Aloo Recipe
Story first published: Saturday, January 24, 2015, 12:30 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications