Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बिरयानी के लिये ऐसे बनाएं खिले-खिले बासमती चावल
अगर इस वीकेंड आपका बिरयानी बनाने का मन है और आपको यह सीखना है कि बिरयानी का चावल अच्छी तरह खिल कर आए तो, हमारी बताई हुई विधि को जरुर आजमाइये।
Veg
oi-Staff
हर किसी को बिरयानी खानी काफी पसंद होती है, फिर चाहे वह नॉन वेज बिरयानी हो या फिर वेज बिरयानी। लेकिन बिरयानी का चावल अगर ज्यादा गीला या ज्यादा पका हुआ हो तो वह उतना टेस्ट नहीं देता।
तो अगर इस वीकेंड आपका बिरयानी बनाने का मन है और आपको यह सीखना है कि बिरयानी का चावल अच्छी तरह खिल कर आए तो, हमारी बताई हुई विधि को जरुर आजमाइये। अब आइये देखते हैं बिरयानी राइस बनाने की विधि-

तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
कितने- 3-4 सर्विंग
सामग्री-
- 1.5 कप बासमती चावल
- 1 कप पानी, भिगोने के लिये
- 2 हरी इलायची
- 2 लौंग
- 2 बड़ी इलायची
- 1 इंच दालचीनी
- 1 तेज पत्ता
- 1 छोटी जावित्री
- 5 कप पानी
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/2 से 1 चम्मच तेल
- कुछ बूंद नींबू के रस की
बनाने की विधि-
- एक कटोरे में 1.5 कप बासमती चावल लें। इसे साफ पानी से अच्छी तरह से धो कर 1 कप पानी में तकरीबन 30 मिनट के लिये भिगो दें।
- 30 मिनट के बाद चावल को छान लें और किनारे रख दें।
बासमती चावल बनाने की विधि -
- एक गहरा पैन लें, उसमें 5 कप पानी डाल कर तेज़ आंच पर गरम करें।
- जब पानी गरम हो जाए तब उसमें सारे मसाले और आधा चम्मच नमक डालें।
- जब पानी तेजी से उबलना शुरु हो जाए, तब उसमें चावल डालें। आप इसमें आधा चम्मच घी या तेल भी डाल सकती हैं।
- इसके बाद चावल धीरे से चम्मच या फोर्क से चलाएं।
- आंच को बिल्कुल भी धीमा ना करें, चावल को बिना ढंके ही पकाएं।
- चावल को 75 % तक पकाना है। चावल पूरी तरह से नहीं पकना चहिये।
- उसके बाद चावल को पैन से उतारिये और उसे ठंडे पानी से आराम से धो लीजिये, जिससे चावल पकना बंद हो जाए। या फिर अगर आप चाहें तो चावल को एक बड़ी छननी में डाल कर पानी छान लें।
- आप चाहें तो चावल को एक बड़ी सी प्लेट में फैला भी सकती हैं।
- जब चावल ठंडा हो जाए तब इसे बिरयानी के लिये इस्तमाल किया जा सकता है।
Comments
English summary
How to cook Basmati rice for biryani
Story first published: Wednesday, January 25, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2017



Click it and Unblock the Notifications
