Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
TIPS: रोटियों को कैसे रखें लंबे समय तक नरम ?
हर किसी को रोटियां नरम और गरम ही अच्छी लगती हैं। लेकिन हर वक्त रोटियां गरमा गरम ही खाने को मिले यह जरुरी नहीं है पर हां, आप चाहें तो रोटियों को लंबे समय तक नरम रखने का तरीका जान सकती हैं।
यदि आप ऑफिस में काम करती हैं और आपके बच्चे दुपहर में स्कूल से आ कर ठंडी और कड़ी रोटी खाते हैं तो, जाहिर सी बात है कि आपको काफी दुख होता होगा।
हमने अपने पहले एक लेख में बताया था कि रोटी के लिये आटा किस प्रकार से गूंथे कि रोटियां नरम बनें। पर आज हम आपको बताएंगे कि तैयार रोटियों को किस प्रकार से रखें कि वे हर वक्त नरम बनी रहें।
रोटियों को कैसे रखें लंबे समय तक नरम :
1. रोटियां सेंक कर सबसे पहले उन्हें कूलिंग रैक यानी रोटी रखने वाली जाली पर रखें।
2. फिर कैसरॉल में एक बडे़ साइज का साफ पतला कॉटन का कपड़ा बिछाएं, जिससे उसमें पूरी रोटियां समा जाएं।
3. जब सारी रोटियां सिक जाएं तब उन्हें कैसरॉल के अंदर रख कर उन्हें कपड़े से पूरी तरह से ढंक दें।
4. फिर कैसरॉल का ढंक्कन लगाएं और उसे खाने तक के लिये ऐसे ही छोड़ दें।
5. इससे रोटियां और पराठे लगभग 1.5 - 2 घंटे तक गरम रहेंगे।
6. रोटी तभी कठोर होती है, जब उसमें हवा लगती है।
नोट: अगर आपके पास रोटी रखने वाली जाली नहीं है तो, आप रोटी को सबसे पहले किसी कटोरे पर रखें और फिर उसे कैसरॉल में रखें। इससे रोटी से निकलने वाली भाप आराम से पास हो जाएगी और रोटी को गीला नहीं बनाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
