Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी बटर मिल्क सांभर
सांभर, साउथ इंडिया में खाई जाने वाली सबसे पसंद दीदा डिश मानी जाती है। अगर आपको भी साउथ इंडियन डिश से प्यार है और आप घर पर रोज नई-नई डिश बनाने की कोशिश करती हैं तो, बटर मिल्क सांभर बनाना ना भूलें।
आज हम आपको बटर मिल्क सांभर बनाने की आसान विधि बताएंगे, जो कि स्टेप बाई स्टेप होगी। इस तरह के बटर मिल्क सांभर में हम केवल भिंडी और बैंगन ही डालेंगे।
READ: टमाटर कोरमा: साउथ इंडियन करी
यह सांभर रेसिपी केवल इस वजह से अलग है क्योंकि इसमें बटर मिल्क डाला जाता है जिससे इसका स्वाद खट्टा हो जाता है। और जब इसके ऊपर सुगन्धित तड़का लगता है तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।
अगर आपको भी जाननी है इस बटर मिल्क सांभर की विधि तो, जरुर पढ़ें नीचे दी हुई विधि-

कितने- 5 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 50 मिनट
सामग्री-
सब्जियों के लिये:
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 200 ग्राम भिंडी, कटी
- नमक- चुटकीभर
- 2 चम्मच इमली का पानी
- थोड़ा पानी
- 5 छोटे बैंगन, बीच से कटे
सांभर पेस्ट के लिये:
- 2 चम्मच उरद दाल
- 2 चम्मच तूअर दाल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 मेथी दाना
- 1/2 चम्मच साबुत धनिया
- 1/2 चम्मच काली मिर्च
- 4-5 लहसुन की कलियां
- अदरक, थोड़ी सी
- 1/2 नारियल, घिसा हुआ
- 1/2चम्मच हल्दी पावडर
- 1/2चम्मच लाल मिर्च पावडर
- नमक, चुटकीभर
- पानी
बेस बनाने की सामग्री:
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 3 चम्मच सांभर पेस्ट
- 2 चम्मच इमली का पानी
- 1 पीस गुड
- थोडा सा नमक
- 200 एम एल बटर मिल्क
तड़के के लिये सामग्री:
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 5 कशमीरी लाल मिर्च
- 1 चम्मच राई
- थोड़ी सी कडी पत्ती
- नमक
- 1 चम्मच घिसा नारियल
सब्जियों के लिये विधि -
- एक कढाई में नारियल तेल, हल्दी और लाल मिर्च पावडर डाल कर सौते करें।
- फिर उसमें भिंडी और चुटकीभर नमक मिलाएं। उसके बाद इमली का रस और थोड़ा सा पानी डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें कटा हुआ बैंगन डाल कर आधा पकाएं। गैंस बंद कर दें और इस मिश्रण को किनारे रख दें।
सांभर पेस्ट बनाने की विधि -
- एक पैन में उरद दाल, तुअर दाल, जीरा, हींग, धनिया, काली मिर्च, लहसुन, अदरक, नारियल, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक मिला कर कुछ देर के लिये भून लें।
- अब सभी मसालों को पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे किनारे रखें।
बेस बनाने की विधि-
- एक पैन में नारियल तेल और सांभर पेस्ट डालें। ऊपर से थोड़ा पानी मिला कर भूनें।
- जब पेस्ट तेल छोड़ दे तब इसमें इमली का रस, गुड और नमक मिक्स करें।
- अब धीरे धीरे बटर मिल्क मिलाती जाएं और कल्छुल से चलाती जाएं।
- अब इसमें कटी सब्जियां मिक्स कर के आंच धीमी कर दें और पैन को ढ़ंक दें। ऊपर से तड़का लगाएं।
तड़का बनाने की विधि -
- एक छोटे पैन में नारियल तेल, कशमीरी मिर्च, राई और कड़ी पत्ती डाल कर पकाएं।
- इस मिश्रण में हल्का नमक और घिसा नारियल डालें।
- फिर इसे सांभर में डालें।



Click it and Unblock the Notifications
