Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
घर पर कैसे बनाएं मुलायम और टेस्टी पनीर
Beauty
oi-Staff
बाजार से लाई हुई पनीर टेस्ट में अच्छी और फ्रेश हो यह जरुरी नहीं। आप चाहें तो घर पर खुद से ही पनीर तैयार कर सकती हैं। घर पर बनाई गई पनीर मुलायम, फ्रेश और टेस्टी होता है। आज हम आपको घर पर पनीर बनाने की एक दम सरल विधि बताएंगे।
दूध को फाड़ने के लिये खट्टी दही, नींबू के रस या फिर सफेद सिरके का प्रयोग करें। अगर दूध ठीक से नहीं फट रहा हो तो , उसमें बिना देरी किये हुए नींबू का और रस मिला दें। पनीर को कभी भी ज्यादा ना पकाएं नहीं तो वह कठोर हो जाएगा।
READ: पनीर की 11 टेस्टी रेसीपीज़
दूध जैसे ही फट जाए, बस तुरंत ही आंच को बंद कर दें। पनीर मुलायम बनाने के लिये हमेशा फुल फैट मिल्क का ही प्रयोग करें। अब आइये बिना देरी किये जानते हैं पनीर बनाने की आसान विधि।
सामग्री -
- फुल क्रीम वाला दूध - 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच
विधि -
- सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें। फिर उसमें नींबू का रस या सिरका मिलाएं।
- कुछ ही देर में आप देखेंगी कि दूध से छेना अलग होने लगा है। यानी दूध फटने लगेगा।
- जब ऐसा हो तो, एक साफ सूती कपड़ा लें और उसमें पनीर छान लें।
- पनीर को नल के ठंडे पानी के नीचे थोड़ी देर के लिये लटकाइये, जिससे वह नींबू का टेस्ट उससे निकल जाए और वह मुलायम बने।
- उसके बाद कपड़े को हाथ से कस कस कर दबाइये और छेने में से पानी निकाल लीजिये।
- आप चाहें तो कपडे़ को नल आदि से 30 मिनट के लिये लटका सकती हैं।
- उसके बाद पनीर को लपेटे हुए कपडे़ के साथ ही किसी प्लेट पर रखें और उसे किसी भारी चीज़ से दबा दें।
- 10 मिनट के बाद आपका पनीर सब्जी बनाने के लिये बिल्कुल तैयार हो जाएगा।
- पनीर को कपड़े से निकालिये और मन चाहे आकार में काट कर सब्जी आदि बनाइये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
