Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
घर पर बनाइए फाइबर से भरपूर कच्चे केले की सब्जी
कच्चे केले में प्रचुर फाइबर की मात्रा होती है जो कि पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। आईये आज कच्चे केलों की आसान सी सब्जी बनाएं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
मार्केट में इन दिनों वहीं सब्जियां मिल रही है, जो हम डेली रूटीन में खाते है। वहीं रोजाना सी एक सी सब्जी खाकर आप कुछ बोरियत सा फील कर रहे होंगे।
आज यहां हम कच्चे केले की सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं। जिसे बनाकर आप फैमिली वालों को डेली रुटीन से हटकर खाने में कुछ नया खिला सकते हैं। कच्चे केले में प्रचुर फाइबर की मात्रा होती है जो कि पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। आईये आज कच्चे केलों की आसान सी सब्जी बनाएं।

सामग्री -
- कच्चे केले - 6 (500 ग्राम)
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक का पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि -
- केले से हम पहले कच्चा केला टिक्का करी (Raw Banana Tikka Curry) और कच्चे केले के कोफ्ते (Raw Banana Kofta Curry) बनाये हैं. कच्चे केले फ्राई इन दोनों के विपरीत तुरत फुरत जल्दी तैयार होने वाली सब्जी है.
- कच्चे केले की सूखी सब्जी बनाने के लिए कच्चे केलों को धोकर ले लीजिए। केलों के दोनों ओर के डंठल काटकर हटा दीजिए और केलों को पानी भरे प्याले में डाल दीजिए। केलों को पानी में से निकाल कर छिलके सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
- पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल के गरम होते ही गैस को धीमा करके तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिए।
- इसके बाद मसाले में कटे हुए केले डाल दीजिए, साथ ही नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए ताकि केलों पर मसाले की परत अच्छे से चढ़ जाए। फिर सब्जी में 1/4 कप पानी डाल दीजिए और पैन को ढककर सब्जी को 3 से 4 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए।
- 4 मिनिट होने पर पैन का ढक्कन हटाकर सब्जी चैक कर लीजिए और सब्जी को चला लीजिए. फिर, सब्जी में थोड़ा सा पानी और डाल लीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए. बीच-बीच में सब्जी को चला लीजिए.
- 3 से 4 मिनिट बाद फिर से सब्जी को चैक कर लीजिए, केले नरम हो गए हैं और सब्जी पक चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए. सब्जी को पकने में लगभग 12 मिनिट का समय लग जाता है.
- कच्चे केले की सूखी सब्जी बनकर तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए. कच्चे केले की स्वादिष्ट सूखी सब्जी को परांठे, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिए और खाइए.
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
