Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस आसान विधि से बनाइये मसालेदार लोबिया की सब्जी
Veg
oi-Staff
लोबिया मसाला एक आम रेसिपी है जो कि काफी जानी-मानी है। लोबिया एक हेल्दी बीन है जिसमें ढेर सारा प्रोटीन, आयरन और फाइबर होता है। आप चाहें तो इसकी रसेदार सब्जी को घर पर ही बना सकती हैं।
चाहे लंच हो या फिर डिनर, आप इस सब्जी को चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकती हैं। लोबिया थोड़ा हैवी होता है इसलिये इसे लंच पर खाना एक अच्छा ऑपशन रहेगा।
READ: पंजाबी रेसिपी पनीर खुरचन
इसकी सब्जी में जब साबुत भुने मसाले पड़ते हैं तो, इसका स्वाद काफी निखर जाता है। तो बिना देर किये हुए आइये जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी!

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- लोबिया- 1 कप
- सूखी लाल मिर्च- 5
- हल्दी- 1/4 चम्मच
- साबुत धनिया - 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- तेल- 1 चम्मच
- प्याज- 1
- हरी मिर्च- 3
- लहसुन - 2 बारीक कटी
- शक्कर- 1 छोटा चम्मच
- इमली का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
READ: अगर सब्जियों में केमिकल मिला हो तो क्या करें
विधि-
- एक नॉन स्टिक बरतन में पानी भर कर उसमें लोबिया और हल्दी पावडर मिला कर उबाल लें।
- दूसरी ओर एक तवे पर साबुत हरी धनिया और जीरे को खुशबू आने तक सूखा भून कर ठंडा कर लें।
- अब मिक्सी में रोस्ट किये मसाले को लाल मिर्च के साथ पीस कर महीन पेस्ट बना लें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन तेल डालें, फिर प्याज डाल कर सौते कर लें।
- उसके बाद इसमें लंबी लंबी कटी हरी मिर्च और कटी लहसुन डाल 2 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें पिसा मसाले वाला पेस्ट डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- फिर उबली लोबिया, पानी सहित ही डाल दें।
- ऊपर से शक्कर और इमली का पेस्ट मिला कर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- अब आप इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
आसान विधि से बनाइये मसालेदार लोबिया की सब्जी
Story first published: Wednesday, February 3, 2016, 12:05 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2016



Click it and Unblock the Notifications