Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
जानिये घर पर कैसे बनाएं vegetarian sushi!
हालांकि सुशी एक जापानी और नॉन वेजिटेरियन डिश हैं, यहां आज हम आपको वेज सुशी बनाने का तरीका बता रहे हैं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
सुशी एक जापानी डिश है जिसे अब पूरी दुनिया में बहुत पसंद किया जाता है। आपने रेस्टोरेंट में कई तरह के सुशी मिलते हुए देखे होंगें और मुख्य रूप से इनमें उबले हुए चावल, सिरका और सीफ़ूड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको चटपटी चीजें बहुत पसंद है तो निश्चित तौर पर यह डिश आपको पसंद आयेगी। हालांकि सुशी एक नॉन वेज डिश है लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं और इस डिश का स्वाद चखना चाहते हैं तो हम आपको इसकी वेजिटेरियन रेसिपी बता रहे हैं।
इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इसे खाने के लिए आपको बाहर रेस्टोरेंट नहीं जाना पड़ेगा बल्कि आप घर पर ही इसे आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं वेजीटेरियन सुशी बनाने की रेसिपी

सामग्री :
- चार कप सुशी राइस (पके हुए)
- आधा कप चीनी
- एक कप सिरका
- कटी हुई सब्जियां ( एवोकैड़ो, गाजर, शिमला मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियां)
- नोरी शीट्स ( यह जापान में उगाये जाने वाला एक तरह का सीवीड है जिसे आप खा भी सकते हैं। इसे सुखाकर शीट के रूप में बदल दिया जाता है और इसे सुशी रोल्स के बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे किसी भी सुपरमार्केट से खरीद सकते हैं)
बनाने की विधि:
- उबले हुए चावल और सिरके को आपस में मिला लें। इस बात का ध्यान रखें कि मिलाते समय ये दोनों गर्म हों जिससे ये आपस में अच्छे से मिल जायें। इसे एक साथ मिलाकर अलग रख दें।
- एक नोरी शीट बिछाएं और उसपर चावल की एक परत डालें। इसे ऐसे फैलाएं जिससे किनारों पर जगह बची रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किनारों पर गैप नहीं होगा तो रोल करते समय चावल हर तरफ से बाहर गिरने लगेगा।
- अब कटी हुई सब्जियों को ठीक बीच में रखें।
- अब सुशी को एक तरफ से रोल करते हुए अंत तक पूरा रोल करें।
- इसे दबाते हुए अच्छे से रोल करें और अंत में थोडा सा पानी डालकर इसे चिपका दें जिससे रोल खुले नहीं।
- अब इस रोल को 1.5 इंच के टुकड़ों में काट लें। काटते समय चाक़ू भिगोकर रखें जिससे उसमें चावल चिपके नहीं।
- हम इससे जुड़ा एक वीडियो भी यहां शेयर कर रहे हैं जिससे आपको बनाने में और मदद मिलेगी।
Comments
English summary
how to make vegetarian sushi at home
Story first published: Thursday, June 29, 2017, 15:45 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2017



Click it and Unblock the Notifications
