Latest Updates
-
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय -
World IVF Day: पहली बार में आईवीएफ को बनाना है सफल, तो अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 टिप्स
गरमा गरम रोटी के साथ जरुर खाएं झुणका भाकरी
Veg
oi-Staff
बेसन की झुणका भाकरी एक महाराष्ट्रियन सब्जी है जिसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं। यह रेसिपी बनाने में काफी आसान है और इसे लंच बॉक्स आदि में भी बना कर दिया जा सकता है।
यह महाराष्ट्र की एक पारंपरिक मुख्य डिश है, जिसे बेसन के घोल से तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें राई, अदरक, लहसुन और प्याज का तड़का भी लगाया जाता है। अगर आप इसे बाजरे या ज्वार की रोटी के साथ खाएंगे तो इसका आनंद दोगुना हो जाएगा।

तैयारी में समय- 16-20 मिनट
पकाने में समय - 21-25 मिनट
कितने- 4 सदस्यों के लिये
बेसन का घोल बनाने की सामग्री-
- 3/4 कप आटा + 3/4 कप पानी मिश्रण तैयार करने के लिए
- 2-3 बड़े चम्मच तेल
तड़के के लिये साग्री-
- 1/4 छोटा चम्मच राई
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
- 7-8 लहसुन की कलियां, कटी हुई
- 1 बड़ा प्याज, बारीक कटा
- 3-4 हरी मिर्च
- 1/2 कप कटा हुआ धनिया
- स्वाद के लिए नमक
विधि -
- सबसे पहले एक बरतन में बेसन और पानी का पतला घोल तैयार कर लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें तड़के की सभी सामग्रियां धीरे धीरे मिलाएं और अच्छी तरह से भूनें।
- जब प्याज पूरी तरह से पक जाए तब इसमें बेसन का तैयार घोल मिलाइये।
- फिर पैन को ढंक दीजिये और कुछ देर के लिये पकने दीजिये।
- जब यह पूरी तरह से गाढा हो कर सूख जाए तब इस पर हरी धनिया छिड़क कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary
How to make Zunka Bhakar
Story first published: Saturday, July 9, 2016, 14:14 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2016



Click it and Unblock the Notifications