प्‍लेन राइस के साथ खाएं हैदराबादी बैंगन का सालन

हैदराबादी बैंगन का सालन, हैदराबाद की एक मशहूर ग्रेवी वाली रेसिपी है। आप इसे चाहे तो वेजिटेबल बिरयानी या फिर प्‍लेन राइस के साथ खा सकते हैं।

कई लोगों को बैंगन की सब्‍जी अच्‍छी नहीं लगती तो ऐसे में आप बैंगन का सालन बना कर उन्‍हें खिला सकते हैं।

READ: जायकेदार हैदराबादी मिर्ची का सालन

यह इतनी टेस्‍टी सब्‍जी है कि जो भी इसे एक बार खा लेगा उसे इसे बार-बार खाने का मन करेगा। अब आइये जानते हैं हैदराबादी बैंगन का सालन बनाने की आसान सी विधि।

READ: मुर्ग का सालन: चिकन करी रेसीपी

Hyderabadi Baingan Salan Recipe

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-

  • बैंगन- 250 ग्राम
  • प्‍याज - 1
  • मिर्च पावडर- 1 चम्‍मच
  • हल्‍दी- चुटकीभर
  • धनिया पावडर- 1 चम्‍मच
  • जीरा पावडर- 1/2 चम्‍मच
  • कडी पत्‍ती- 2 गुच्‍छे
  • अदरक लहसुन पेस्‍ट- 1 चम्‍मच
  • लाल मिर्च- 3
  • कलौंजी- 1/4 चम्‍मच
  • मेथी दाना- 1/8 चम्‍मच
  • जीरा- 1/4 चम्‍मच
  • राई- 1/4 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअुसार
  • तेल- 1 चम्‍मच
  • कोकोनट पावडर- 1 चम्‍मच
  • तिल- 1 चम्‍मच
  • मूंगफली- 1 चम्‍मच
  • हरी मिर्च- 2
  • हरी धनिया- 1/2 गुच्‍छा
  • पुदीने की पत्‍ती- 1/2 गुच्‍छा
  • दही- 2 चम्‍मच

विधि -

  1. एक पैन गरम करें, उसमें मूंगफली को रोस्‍ट करें। आंच को धीमा रखें।
  2. इसके साथ में तिल और नारियल पावडर को भी हल्‍का सा रोस्‍ट कर लें।
  3. फिर इन सब को ब्‍लेंडर में डाल कर हल्‍का सा पानी मिला कर पेस्‍ट तैयार करें।
  4. अब पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालें।
  5. कुछ देर में जीरा, लाल मिर्च, मेथी, कलौंजी, स्‍लाइस किये प्‍याज, नमक और कडी पत्‍ती डालें।
  6. जब प्‍याज गोल्‍डन ब्राउन हो जाए, तब उसमें अदरक लहसुन पेस्‍ट डाल कर चलाएं।
  7. कुछ मिनट के बाद इसमें हल्‍दी, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर, हरी मिर्च, मूंगफली और तिल वाला पेस्‍ट और थोड़ा सा पानी डालें।
  8. इसे धीमी आंच पर 30 मिनट तक पकाएं।
  9. अब इसमें कटी हरी धनिया, पुदीने की पत्‍तियां और फेंटी हुई दही डाल कर उबालें।
  10. जब ग्रेवी उबलनी शुरु हो जाए तब उसमें बैंगन(बैंगन को चार भागों में काट कर तेल में फ्राई करना है) डालें।
  11. अब पैन को ढंक कर 5 मिनट पकाएं।
  12. इसके बाद इसे गरमा गरम सर्व करें।

Story first published: Thursday, September 3, 2015, 9:03 [IST]
Desktop Bottom Promotion