Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
स्पाइसी और टेस्टी हैदराबादी पनीर आलू कुल्छा
शाही पनीर और आलू के भरवन को बहुत सारी सामग्री और सूखे हर्ब्स डालकर हैदराबादी पनीर आलू कुल्चा को स्वादिष्ट बनाता हैं। यह लंच के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता हैं।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
स्पाइसी और मजेदार स्वाद से भरपूर हैदराबादी पनीर आलू कुल्छे को किसी दूसरे व्यंजन के साथ खाने की जरुरत नहीं होती हैं, कुल्चे में शाही पनीर और आलू के भरवन को बहुत सारी सामग्री जैसे की हरी मिर्च, अदरक, प्याज़ और सूखे हर्ब्स डालकर अधिक स्वादिष्ट बनाया गया है, जो इस हैदराबादी पनीर-आलू कुल्छा के स्वाद और बनावट को परिपूर्ण बनाते हैं।
आप इसका आनंद सुबह या शाम के नाश्ते में ले साकते हैं या फिर इसे 'लंच बॅाक्स में ले जा सकते हैं या फिर पार्टी में भी इसे परोस सकते हैं। रायता और अचार के साथ परोसने पर यह एक संपूर्ण भोजन का एहसास देता है।

सामग्री
- आटा बनाने के लिए
- 1 कप मैदा
- एक चुटकी शक्कर
- 5 टेबल-स्पून दूध
- 1 टी-स्पून तेल
- नमक , स्वादानुसार
मिक्स करकें भरवां मिश्रण बनाने के लिए
- एक चौथाई कप कसा हुआ पनीर
- आधा कप उबाले और मसले हुए आलू
- एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज़
- एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 टेबल-स्पून बारीक कटे हुए पुदिने के पत्ते
- 2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- आधा टी-स्पून अदरक की पेस्ट
- आधा टी-स्पून ज़ीरा पाउडर
- एक टी-स्पून नीबूं का रस
- नमक , स्वादानुसार
- अन्य सामग्री
मैदा , बेलने के लिए
घी , पकाने के लिए
विधि
- आटा बनाने के लिए
- एक गहरे बाउल में सभी सामग्री को मिलाकर पानी का उपयोग किये बिना नरम आटा गूंथ लीजिए।
- ढ़क्कन से ढ़क कर 20 मिनट तक एक तरफ रख दीजिए।
आगे की विधि
- भरवां मिश्रण को 5 बराबर भाग में बाँट लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।
- आटे को 5 बराबर भाग में बाँट लीजिए।
- आटे के प्रत्येक भाग को थोड़े मैदा का प्रयोग कर के 150 मि। मी। (6 ") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
- गोले के बीच मे भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर, किनारीयों को बीच में लाकर अच्छी तरह दबाकर बंद कर लीजिए और मैदे का प्रयोग कर के 150 मि। मी। (6 ") व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
- एक नानॅ-स्टिक तवा गरम कीजिए और थोड़े घी का प्रयोग कर कुल्छे को दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लीजिए।
- विधि क्रमांक 3 से 5 को दोहराकर 5 और कुल्छे बना लीजिए।
- गरमा गरम परोसिए।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
