Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
समय की कमी हो तो बनाएं इन्स्टेंट ढोकला
गुजराज में ढोकला बड़ी ही फेमस डिश मानी जाती है। साथ ही इसको जो एक बार खा ले वह इसका स्वाद नहीं भूलता। अगर आपके पास समय न हो और आपको ढोकला बनाना पड़ जाए, तो उसके लिए हम आपको इन्स्टेंट ढोकला बनाना सिखाएंगे। ढोकला पेट के लिए बहुत ही उत्त्म नाश्ता माना जाता है इसलिए अगर सुबह समय की कमी हो, तो इन्स्टेंटे ढोकला बनाया जा सकता है।

सामग्री-
1/2 कप बेसन 2 चम्मच सूजी, 2 चम्मच इनो पाउडर, 1 चम्मच नींबू, 1/2 चम्मच चीनी, 10 कड़ी पत्ते, 1 चम्मच राई, 1/4 चम्मच नमक, 1 कप पानी, 1 चम्मच तेल।
विधि-
बेसन, सूजी, ईनो पाउडर और 1 कप पानी मिलाएं, एक कंटेनर में तेल लगाएं, कुकर में पानी गरम करें और उस पर जाली लगा दें। अब जल्द ही बेसन वाले घोल को तेल लगे कंटेनर में उडेल लें। इसको कुकुर की जाली पर रखें और कुकर को ढक्कन से बंद कर दें और कुकर की सीटी को हटा दें। अब इसको हाई फ्लेम पर 15 मिनट तक के लिए पकने दें। अब उसमें से ढोकले को बाहर निकाले और जब वह ठंडा हो जाए तब उसे चौकोर टुकड़ो में कांटे। अब एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें और राई के दाने डालने के बाद कडी़ पत्ता डाल कर चटकाएं। जब वह हो जाए तब कटी मिर्च उसमें डाल कर सारा छौंक ढोकले के ऊपर डालें। अब एक ओर दो कप पानी में चीनी और नींबू के रस को मिलाएं और उसमें सारे ढोकलों को डालें। पांच मिनट के बाद ढोकले में से सारा पानी बाहर निकालें और फिर उसे हरी धनिया पत्ती से सजाएं और चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
