Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गट्टे की सब्जी के साथ स्वाद लीजिये जयपुरी पुलाव का
Veg
oi-Staff
राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां का लजीज व्यंजन हर किसी को भाता है। यहां की भाषा, संस्कृती और खाना काफी जुदा है। अगर आप एक बार यहां का खाना खाएंगे तो उसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। आज हम आपको जयपुरी पुलाव बनाना सिखाएंगे। यह एक ऐसा स्वादिष्ट पुलाव है जिसमें काजू का पेस्ट डाला जाता है।
आप इसे गट्टे की सब्जी या फिर कढ़ी के साथ सर्व कर सकती हैं। जयपुरी पुलाव बनाना काफी आसान है तो चलिये जानते हैं जयपुरी पुलाव बनाने की विधि। आप इस जयपुरी पुलाव को लंच बॉक्स में भी ले कर ऑफिस जा सकती हैं।
राजस्थानी गट्टे की सब्जी

सामग्री-
- 2 कप बासमती चावल
- 1 तेज पत्ता
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 1 इंच दालचीनी
- 2-3 लौंग
- 2 हरी इलायची
- 1 बारीक कटी प्याज
- 1 चम्मच काजू पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच किशमिश
- 2 चम्मच घी
विधि-
- चावल को धुल कर 15 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रखें।
- पैन गरम करें, उसमें घी डालें।
- फिर तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हरी इलायची डाल कर चलाएं।
- अब इसमें बारीक कटी प्याज डालें और गुलाबी करें।
- फिर काजू का पेस्ट डालें। इसे मिक्स करें और तुरंत ही बासमती चावल डालें।
- 4 कप पानी और नमक डाल कर चलाएं।
- पैन को कवर करें और चावल को पकने दें।
- कुछ देर के बाद पैन खोलें और उसमें किशमिश तथा कटे हुए थोडे से काजू डालें।
- ऊपर से गरम मसाला छिड़क दें।
- इसे ऊपर से घी डाल कर गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Jaipuri Pulav: Rajasthan Special
Story first published: Monday, October 6, 2014, 14:02 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
