Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नवरात्र व्रत में ऐसे बनाइये कच्चे केले के कोफ्ते
नवरात्रि में अगर व्रत है तो हम केवल कुछ ही चीज़ों को खाने के लिये प्रतिबंधित हो जाते हैं। पर अगर आपको व्रत भी रखना है और स्वादिष्ट व्यंजन भी खाना है तो आप कच्चे केले के कोफ्ते बना सकती हैं।
कच्चे केले से बने ये कोफ्ते काफी टेस्टी होते हैं, जिन्हें खाने से ऐसा बिल्कुल भी एहसास नहीं होता कि इनमें प्याज या लहसुन नही पड़ा है। नवरात्रि में काफी लोग अपने घरों में यह कच्चे केले के कोफ्ते बनाना पसंद करते हैं। आइये जानते हैं इन्हें बनाने की विधि।
कोफ्ते के लिये सामग्री-
- 3 मध्यम आकार के केले
- 10 काजू या 14-16 मूंगफली के दाने, हल्के भुने और दरदरे पिसे हुए
- ½ इंच अदरक, बारीक कटी
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी
- ½ जीरा पावडर
- 1 चम्मच कटी पुदीने की पत्ती
- 2 चम्मच आरारोट का पावडर या सिंघाडे़ का आटा या कुट्टू का आटा
- सेंधा नमक- जरुरत के अनुसार
ग्रेवी की सामग्री-
- 1/4 फेंटी दही
- 2 लौंग
- 2 तेज पत्ता
- 1 चम्मच जीरा
- ½ चम्मच हींग
- 1 चम्मच घिसी अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 3 चम्मच तेल
- ½ चम्मच हल्दी
- ½ लाल मिर्च पावडर
कोफ्ते बनाने की विधि -
- कोफ्ते बनाने के लिये केलों को प्रेशर कुकर में 1.5 कप पानी डाल कर 3 सीटी आने तक पका लें।
- उसके बाद केलों को छील कर अच्छी तरह से मसल लें और एक कटोरे में रख दें।
- बाद में इसमें सभी कोफ्ते वाली सामग्रियां मिला लें और हथेली पर रख कर गोल आकार दे दें।
- अब पैन में तेल डाल कर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- जब कोफ्ते क्रिस्प हो जाएं तब इन्हें एक प्लेट पर निकाल कर रखें।
ग्रेवी बनाने की विधि -
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें लौंग, तेज पत्ता, जीरा, हींग, अदरक, मिर्च, हल्दी, फेंटी दही, गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर और पानी डाल कर पकाएं।
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तब उसमें तैयार किये हुए कोफ्ते डालें।
- कुछ मिनट इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सर्व करने से पहले उस पर कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
