Latest Updates
-
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें
गर्मा गर्म कढ़ी पकौड़ा
दाल रोटी और सब्जी तो हम सभी रोज ही खाते है, मगर कभी-कभी कुछकढ़ी अलग खाने का मन करता है तो हम कढ़ी बनाते हैं। वैसे तो राजस्थानी, गुजराती के अलावा इसे कई प्रकार से बनाया जाता है, मगर आज हम आपको बताएंगे गर्मा गर्म कढ़ी पकोड़ा बनाने की विधी जिसे आप रोटी, चावल के साथ खा सकते हैं।
सामग्री- 1/2 कटोरी बेसन, 1 चम्मच लेहसुन और अदरक का पेस्ट, 1 कटोरी फिटा हुआ दही, 1/2 चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 चम्मच लाला मिर्च पाउडर, 2 कलीं कटी हुई लेहसुन, 2 चुटकी हल्दी, 1/2 चम्मच साबुत जीरा, 1 कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 लम्बा कटा हुआ प्याज, 1/2 चम्मच राई, एक खड़ी लाल मिर्च, तलने के लिए तेल और नमक स्वादअनुसार
विधी- कढ़ी पकौड़ा को बनाने के लिए हमे सबसे पहले 1/2 बसेन में कटी हुई प्याज, जीरा पावडर, हल्दी, धनिया पावडर, हरी मिर्च, लहसुन अदरक का पेस्ट और नमक डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें। ध्यान रहें पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा घाड़ा अगर जरूरत पड़े तो बाद में थोड़ा सा पानी मिला लें। इसके बाद बेसन के घोल से पकौड़े तल लें।
पकौड़े तलने के बाद बाकी बचे हुए बेसन में दही डालकर घोल तैयार करें। जब घोल तैयार हो जाए तो कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें राइ, खड़ी लाल मिर्च और जीरा का तड़का दें फिर उसमें कटी हुई लहसुन और हरी मिर्च डाल दें बाद में घोल में हल्दी, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर रखे हुए बेसन और दही के घोल का कढ़ाई में डाल दें और स्वादअनुसार नमक डालकर धीरे-धीरे चलाएं जब 5-10 मिनट में घोल थोड़ा घाढ़ा हो जाए तो हरी धनिया के साथ गर्मा गर्म परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
