Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
केरला की स्पेशल करी कालन
कालन एक ऐसी स्पेशल डिश है, जो केरला में विशू और ओनम जैसे खास अवसर पर बनाई जाती है। कालन को दही के प्रयोग से बनाते हैं। वैसे तो इसको बनाने की विधि बिल्कुल सांभर की ही तरह होती है। लेकिन दही पड़ने की वजह से यह थोड़ी अलग होती है। चलिए जानते हैं कालन को बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
2 कच्चे केले छोटे टुकड़ों में कटे हुए, 4 कटे हुए शकरकंद, 3 चम्मच घिसे हुए नारियल, 1 सहिजन, 100 ग्राम फेंटी दही, 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच कड़ी पत्ता, 1 चम्मच राई, 3 लाल मिर्च, 4 कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच घी, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
सारी सब्जियों को एक साथ काट कर प्रेशर कुकर में थोड़ी सी हल्दी डाल कर एक सीटी आने तक पका लें। अब सब्जियों का पानी छान लीजिये और एक पैन में दही डाल कर उन सब्जियों को एक साथ 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाइये। जब सब्जी पक कर थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब उसमें नमक, काली मिर्च डालें। अब एक पैन लें और उसमें घी गरम करें, उसमें राई डालें जब वह हो जाए तब उसमें सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डाल कर पकाएं और तैयार हो चुके कालन पर डाल दें। अब गैस को बंद कर दें और अब कालन को ऊपर से घिसे हुए नारियल और कटी हुई हरी चटनी से गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
