Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कांचीपुरम इडली रेसिपी
Veg
oi-Staff
कांचीपुरम इडली एक परंपरागत रेसिपी है जो कि कांचीपुरम, तमिलनाडु में काफी प्रसिद्ध है। यह कांचीपुरम इडली वहां पर मंदिरों में प्रशाद के रूप में बांटी जाती है। यह कांचीपुरम इडली काफी जगह भारत में भी खाई जाती है। यह इडली आम इडली की तहर फीकी और सादी नहीं होती। बल्कि यह काफी ज्यादा टेस्टी और स्वाद से भरी होती है। आप इस कांचीपुरम इडली को अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। इस इडली को आप नाश्ते में समय सर्व कर सकती हैं। आइये जानते हैं कांचीपुरम इडली को बनाने की विधि। ऊर्जा से भरी टेस्टी ओट्स इडली
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- उरद दाल- 1/4 कप
- चावल- 1/2 कप
- चना दाल- 1/4 चम्मच
- दही- 1/8 कप
- काजू- 100 ग्राम
- हरी मिर्च- 2
- नारियल- 1/2 कप
- अदरक- 1/4 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- नारियल- 1/2 कप
- अदरक- 1/4 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- कडी पत्ती- थोड़ी सी
- तेल- 2 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले उरद दाल और चावल को एक साथ मिक्स कर के 4 घंटे के लिये पानी में भिगो दें।
- फिर चाना दाल को अलग से भिगो दें।
- फिर उरद दाल और चावल को मिक्सर में पानी डाल कर पीस लें।
- अब इसे गरम जगह पर 6 से 8 घंटे के लिये रख दें, जिससे इसमें खमीर बन जाए।
- अब एक कटोरे में दही, काजू, हरी मिर्च, नारियल, अदरक, मिर्च पावडर, कडी पत्ती, घी, नमक आदि को एक साथ भिगोए हुए चने की दाल के साथ मिक्स करें।
- इस चने की दाल में उरद दाल का भी मिश्रण मिक्स कर लें।
- अब इडली बनाने वाले बर्तन में घी लगाएं और 10 से 12 मिनट तक के लिये इडली का घोल डाल कर पकाएं।
- अब इसी तरह से खूब सारी इडली बना लें।
- आप इस कांचीपुरम इडली को टमाटर की चटनी या पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Kanchipuram Idli Recipe
Story first published: Monday, October 20, 2014, 13:52 [IST]
Other articles published on Oct 20, 2014



Click it and Unblock the Notifications