Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कशमीरी मेथी चमन रेसिपी
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
वीकेंड आ चुका है और यह समय भी आ चुका है कि आप अपने पेट को कुछ टेस्टी और स्पेशल बना कर खिलाएं। तो संडे के दिन आप क्या प्लैनिंग कर रहीं हैं? हमारा मतलब घूमने-फिरने से नहीं है बल्कि टेस्टी डिश बनाने से है। अगर आपने अभी तक संडे के लिये कुछ प्लान नहीं किया है तो, हम आपको बता रहे हैं संडे के दिन के लिये एक स्पेशल रेसिपी जिसका नाम है कशमीरी मेथी चमन।
मेथी चमन एक ट्रेडिशनल कश्मीरी डिश है जो, कि ताजी पालक, मेथी और पनीर के मेल से बनाई जाती है। चमन का मतलब कशमीरी में पनीर होता है। कशमीरी मेथी चमन टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिये भी फायदेमंद होती है। तो अपना टाइम मत वेस्ट कीजिये और बनाइये ये टेस्टी रेसिपी जो कि है कशमीर से।
कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- सरसों का तेल- 3 चम्मच
- जीरा- चम्मच
- प्याज- 1 कप
- हरी मिर्च- 3-4
- ताजी मेथी पत्ती- 100 ग्राम
- पालक पत्ती- 100 ग्राम
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- नींबू रस- 2 चम्मच
- ताजी क्रीम- 4 चम्मच
- पनीर- 200 ग्राम पीस में कटा
- सबसे पहले पालक को और मेथी को धो लें।
- बढे से बरतन में पानी गरम करें, जब वह उबलने लगे तब उसमें नमक डालें।
- फिर पानी में पालक और मेथी डाल कर 2 मिनट तक पकाएं। फिर उसे छान लें और ठंडे पानी के नीचे धो लें।
- इन पत्तियों का बारीक पेस्ट बना लें और किनारे रख दें।
- फिर पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालें और थोड़ी देर के बाद कटी प्याज डालें।
- जब प्याज हल्की भूरी हो जाए तब अदरक लहसुन पेस्ट डालें
- जब अदरक लहसुन पेस्ट पक जाए तब उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिलाएं।
- इसे मिनट भर के लिये फ्राई करें।
- फिर पालक और मेथी पेस्ट डालें।
- अब एक कप पानी डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर चीनी, ताजी क्रीम, नींबू का रस और गरम मसाला डाल कर थोड़ी देर पकाएं।
- इसके बाद फ्राई की हुई पनीर डालें और दुबारा पकाएं।
- अब यह तैयार हो चुकी है।
- इसे गरमा गरम रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

विधि-

विधि-

विधि-

विधि-
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
