Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
कसूरी मेथी पराठा
Veg
oi-Staff
आप सभी ने मेथी के पराठों का आनंद जरुर लिया होगा। पर क्या आपने कभी घर पर कसूरी मेथी पराठे का स्वाद चखा है ? कसूरी मेथी पराठा बनाने में आसान है और यह ठीक उसी तरह से बनाया जाता है जिस तरह से हम मेथी का पराठा बनाते हैं। कसूरी मेथी पराठा आप ब्रेकफास्ट में या फिर लंच के समय अपने टिफिन बॉक्स में ले कर जा सकते हैं। कसूरी मेथी स्वाद के साथ साथ सेहत भी देता है। इसे रायते या फिर चटनी के साथ खाएं और मजे करें। आइये जानते हैं कसूरी मेथी पराठा बनाने की बिल्कुल ही सरल विधि।
आलू गोभी पराठा बनाने की विधि
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट

सामग्री-
- गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
- कसूरी मेथी- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- गरम पानी
- घी- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में कसूरी मेथी को थोड़ी देर रोस्ट कर लें और फिर से ठंडा होने के लिये रखें।
- एक कटोरे में गेहूं का आटा, घी और स्वादअनुसार नमक मिलाएं।
- फिर अपनी हथेलियों के बीच में कसूरी मेथी को क्रश करें और उसे आटे में मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा थोड़ा गरम पानी मिला कर मुलायम गूथें।
- फिर इसे 10 मिनट के लिये रख दें।
- अब पराठे बनाने की तैयारी करें।
- पराठा बेल कर गरम तवे पर डाल कर तेल लगा कर दोनों ओर सेकें।
- इस कसूरी मेथी पराठे को रायते या चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications