Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
स्वादिष्ट खारा पोंगल

खारा पोंगल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है जिसको आप आराम से कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। यदि सुबह इसे ब्रेक्रफास्ट के रूप में खाया जाए तो दिनभर आपका पेट भरा रहेगा। यह बिना मसाले का होता है जिसे सुबह खाने से कोई नुकसान नहीं होता।
सामग्री-
मूंग दाल- 1 कप
चावल- 1 कप
काजू- 10-12
जीरा- 1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
घिसा नारियल- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 3 से 3 1/2 कप
विधि-
1. एक कुकर लें और उसमें 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
2. मूंग दाल तथा चावल को धोएं और एक किनारे रखें।
3. तेल में काजू को भी तल लें।
4. अब गरम तेल में राई और जीरा डालें।
5. जब राई तड़कने लगे तब उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ सेकेंड के लिये फ्राई करें।
6. अब इसमें साफ मूंग दाल डाले और कुछ मिनट के लिये फ्राई करें।
7. अब इसमें पानी डालिये और चावल भी डालिये।
8. फिर घिसा नारियल, नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर को ढक्कन से ढंक दीजिये।
9. तीन सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिये। जब पोंगल ठंडा हो जाए तब ऊपर से काली मिर्च पाउडर और काजू डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
