Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नवरात्र में खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं खट्टा मीठा कद्दू
Veg
oi-Staff
नवरात्र के दौरान हमें खाने पीने का काफी ख्याल रखना पड़ता है। इस दौरान काफी टेस्टी टेस्टी चीज़ें भी खाने का मन करता है। अगर आपने या फिर आपके परिवार में किसी सदस्य ने व्रत रखा है तो आप उनके लिये कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बना सकती हैं।
यह कद्दू की सब्जी बनाने में जितनी आसान है, उतनी ही यह टेस्टी भी लगती है। आप इसे कट्टू की पूडी या सिंघाड़े की पूडी के साथ सर्व कर सकती हैं।
अगर आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से कुछ सामग्रियों का हेर-फेर भी कर सकती हैं। अब आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
- 2 कप कद्दू
- 1 चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच भुना जीरा पावडर
- ¼ चम्मच काली मिर्च पावडर
- ½ चम्मच अमचूर पावडर
- 1 चम्मच मूंगफली का तेल
- 1 या 2 चममच शक्कर
- सेंधा नमक
विधि -
- सबसे पहले कद्दू को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर पैन में तेल गर कर के उसमें जीरा डालें।
- फिर कद्दू, शक्कर और नमक मिलाएं।
- पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर दें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि कद्दू मुलायम ना हो जाए।
- अगर आपको लगे कि कद्दू पैन में चिपकने लगा है तो इसमें हल्का सा पानी मिला दें।
- इसे बीच बीच में चेक करती रहें और चलाती रहे।
- कद्दू की सब्जी बिल्कुल भी गीली नहीं होनी चाहिये।
- अब इसमें अमचूर पावडर मिलाएं और धीमी आंच पर 1 मिनट पकाएं।
- आखिर में भुना जीरा पावडर और काली मिर्च मिला कर धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- आपका खट्टा मीठा कद्दू सर्व करने के लिये तैयार है। आप इसे सिंघाड़े की पूडी या कुट्टू की पूडी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
नवरात्र में खुद भी खाएं और सभी को खिलाएं खट्टा मीठा कद्दू
Story first published: Tuesday, April 12, 2016, 16:38 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2016



Click it and Unblock the Notifications