Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
कोसंबरी: साउथ इंडियन सलाद
Veg
oi-Staff
क्या आप जानती हैं कि साउथ इंडिया में इडली-डोसा के अलावा भी कुछ मशहूर है? यहां पर आपको कोसंबी नामक सलाद भी खाने को मिलेगा जो कि कच्ची सब्जियों और भिगोई हुई दाल के मिश्रण से बनाया जाता है। इसमें टेस्ट भरने के लिये इस पर राई और मिर्च से तड़का भी लगाया जाता है।
READ: पनीर वेजिटेबल सैलेड
इसे चटपटा स्वाद देने के लिये इसमें कच्चा आम और नींब का रस भी निचोड़ा जाता है। वैसे अगर आप चाहें तो इसमें अपना टच दे सकती हैं। यह एक रंगीन सलाद है जो कि काफी हेल्दी भी है।
इसमें आपको ढेर सार प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिल जाएगा। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कोसंबरी बनाने का सिंपल तरीका ।

कितना- 1 कप
बनाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- भिगोई हुई मूंग दाल, बिना छिलके वाली- 1/2 कप
- कटी शिमला मिर्च- 2 टीस्पून
- घिसी गाजर- 1 टीस्पून
- कटा खीरा- 2 टीस्पून
- धनिया- 2 टीस्पून
- हरी मिर्च- 1
- बारी कटी प्याज- 1
- ताजा घिसा नारियल- 2 टीस्पून
- नींबू का रस- 2 टीस्पून
- नमक- स्वादअनुसार
छौंकने के लिये -
- राई- 1/2 टीस्पून
- उरद दाल- 1/2 टीस्पून
- लाल मिर्च- 2
- तेल- 1/2 टीस्पून
- कडी पत्ती- 1 टीस्पून
- हींग- चुटकीभर
विधि -
- एक बड़े से कटोरे में सभी सामग्रियां मिक्स कर दें।
- फिर ऊपर से इसमें राई वाला तड़का लगा दें।
- अगर आम का सीज़न चल रहा हो तो आप कच्चे आम से भी इसमें तड़का लगा सकती हैं।
- कोसांबरी कई सब्जियों के मिश्रण से भी तैयार किया जा सकता है जैसे, चुकंदर, पत्तागोभी, मूली, टमाटर और कार्न आदि।
- आप चाहें तो इसमें दही भी मिक्स कर सकती हैं।
Comments
English summary
कोसंबरी: साउथ इंडियन सलाद
Story first published: Thursday, January 28, 2016, 13:03 [IST]
Other articles published on Jan 28, 2016



Click it and Unblock the Notifications