Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
कुट्टू की स्वादिष्ट खिचड़ी जरुर चखें
Veg
oi-Staff
उपवास के समय हम सभी कुट्टू के आटे से बनी पूडी या हलवा खाते हैं। कुट्टू बहुत ही ज्यादा पौष्टिक और तुरंत उर्जा देने वाला आहार है। इसलिये आप कुट्टू की खिचडी भी बना सकती हैं। खिचडी बनाने के लिये आपको केवल साबुत कुट्टू की जरुरत पडेगी। कुट्टू शरीर को गरम करता है इसलिये इसे थोडे ठंडे मौसम में खाएं।
कितनेः 2 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 30 मिनट

सामग्रीः
- 1 कप कुट्टू
- 2 मध्यम आलू, चैकोर कटे
- 2 कप पानी
- 1 हरी मिर्च
- 1/2 इंच अदरक
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच मूंगफली
- 1 चम्मच घी
- 1 चम्मच धनिया
- नींबू रस
- सेंधा नमक
विधिः
- सबसे पहले तवे पर बिना तेल डालें मूंगफली को रोस्ट करें और ठंडा होने के लिये किनारे रखें।
- फिर मूंगफली का पावडर बनाएं।
- कुट्टू को धो कर किनारे रखें। पैन में घी गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर कटी हरी मिर्च और अदरक डाल कर चलाएं।
- अब इसमें आलू डाल कर तब तक चलाएं जब तक कि यह थोड़ा फ्राई न हो जाए।
- फिर पिसी मूंगफली और कुट्टू डाल कर 2 मिनट चलाएं और फिर पानी, चीनी और नमक डालें।
- अब पैन को ढंक दें और आंच धीमी कर दें।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि कुट्टू पानी सोख कर पक न जाए।
- फिर इसमें कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
kuttu ki khichdi recipe
Story first published: Thursday, September 11, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2014



Click it and Unblock the Notifications