Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
लेमन जिंजर रसम
Veg
oi-Staff
अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है या फिर आप आज लंच में कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो घर पर रसम बनाइये। आज हम आपको लेमन जिंजर रसम बनाना सिखाएंगे जो कि काफी टेस्टी भी होता है और पेट पर भी हल्का पड़ता है। इस रसम में नींबू का रस, अदरक और धनिया का शोरबा मिलाया जाता है। आप लेमन जिंजर रसम को सूप बना कर भी पी सकते हैं और अगर चाहे तो इसे चावल के साथ मिक्स कर के खा सकते हैं। रसम को कई प्रकार से बनाया जा सकता है। साउथ इंडिया में तो रसम काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं इस खट्टे रसम को बनाने की विधि-
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- तूअर दाल का पानी- 1 1/2 कप
- पकी हुई तूअर दाल- 2 बडे चम्मच
- हरी मिर्च- बीच से कटी- 1
- अदरक घिसी हुई- 1 इंच
- नींबू का रस- 1/2
- धनिया का शोरबा- 2 चम्मच
- नमक और चीनी- स्वादअनुसार
- तेल- छौंकने के लिये
- कडी पत्ते- 5
- राई- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
RECIPE: साउथ इंडियन वेजिटेबल रसम
विधि-
- 1 कप तूअर दाल को आधे कम पानी के साथ पकाइये। जब दाल पक जाए तब उसके पानी को दाल से अलग कर लीजिये।
- अब उसमें से 2 बडे़ चम्मच दाल निकालिये और उसे मैश कीजिये। फिर उस दाल में दाल वाला पानी मिक्स करें और किनारे रख दें।
- अब अदरक और धनिया के शोरबे को एक साथ मिक्स करें और पीस लें।
- फिर गैस पर 1 कप पानी उबालें। उसमें हरी मिर्च को बीच से काट कर डालें। इसके साथ अदरक और धनिया वाला पेस्ट भी मिलाएं।
- जब पानी तेज उबलने लगे तब इसमें तूअर दाल और पानी मिक्स करें।
- मिश्रण में पानी और चीनी मिक्स करें।
- दूसरी ओर रसम को छौंकने के लिये मिश्रण बनाएं।
- पैन में तेल गरम करें, उमसें हींग और राई डालें। थोड़ी देर के बाद उसमें कडी पत्ते और जीरा डालें।
- अब इससे रसम को छौंक दें।
- रसम में नमक चेक कर लें और फिर इसमें नींबू मिक्स करें।
- आपका रसम तैयार है। इसे गरम गरम चावल के साथ सर्व करें या फिर सूप बना कर पी जाएं।
Comments
English summary
Lemon Ginger Rasam
Story first published: Monday, February 17, 2014, 13:02 [IST]
Other articles published on Feb 17, 2014



Click it and Unblock the Notifications
