Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लेमोनेड पी कर भगाइये गर्मी को
गर्मी बहुत तेज हो रही है और यही टाइम होता है जब हम सब तरह-तरह के ठंडे पेय का आनंद उठाते हैं। कई लोग नारियल पानी, नींबू का रस या फिर मैंगो शेक पीना पसंद करते हैं तो कई लोगो को कुछ चटपता और खट्टा पेय जैसे, लेमोनेड पीना पसंद है। लेमोनेड पीने का एक खास फायदा यह है कि यह शरीर में पानी की कमी नहीं होती। वैसे तो लेमोनेड को बनाने के लिए चीनी, नमक या सोडा से भी काम चल सकता है, लेकिन आज हम आपको संतरे का रस मिला कर लेमोनेड बनाना सिखाएंगे।

सामग्री-
2 नींबू, 1 मुसम्मी, 3 संतरे, पानी, नमक, 1 कप चीनी, बर्फ के टुकड़े।
विधि-
एक कटोरे में नींबू, मुसम्मी और संतरे का रस निकाल लें। अब एक मिक्सर लें और उसमें पानी डाल कर फल के रस डाल कर चला दें।
अब इस जूस के मिश्रण में नमक और चीनी डाल कर तब तक चलाएं जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाए। अब एक मॉकटेल ग्लास लें और उसमें बर्फ के टुकडे डाल कर ऊपर से तैयार लेमोनेड डालें।



Click it and Unblock the Notifications