Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मैदा डोसा
Veg
oi-Staff
साउथ इंडिया में लोग नाश्ते में डोसा और इडली खाना ज्यादा पसंद करते हैं। पर कोई जरुरी नहीं है कि डोसा केवल चावल के आटे से तैयार होता हो। यहां पर कई तरह के डोसे बनाए जाते हैं जिसमें से एक है मैदा डोसा। मैदा डोसा नाश्ते में खाने के लिये सही होता है क्यूंकि इससे पेट भर जाता है। इसमें भी चावल का आटा, कटी प्याज, हरी मिर्च और नमक आदि मिलाया जाता है।
इसका घोल बड़ा ही टेस्टी होता है जिससे मैदे का डोसा भी टेस्टी बनता है। तो अगर आप कुछ अलग सा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो, आप मैदा डोसा बना सकती हैं। आइये जानते हैं मैदा डोसा बनाने कि विधि-

सामग्री-
मैदा- 1 कप
चावल का आटा- 1/2 कप
कटी प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
धनिया पत्ती- 1 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में सारी सामग्रियों को एक साथ मिला कर उसमें पानी मिलाइये और डोसे जैसा घोल तैयार कर लीजिये।
- घोल मे बिल्कुल भी गांठ नहीं पड़नी चाहिये और घोल थोड़ा पतला होना चाहिये।
- डोसे के लिये तवा गरम करें, उस पर पानी की कुछ बूंद डाल कर देखें कि क्या तवा गरम हो चुका है।
- जब तवा गरम हो जाए तब उसे कपड़े से पोछ दें और फिर उस पर 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
- डोसे का घोल बीच में डाल कर कटोरी से गोल फैला दें।
- 2 मिनट के बाद डोसे के ऊपर 1 चम्मच तेल डालें और उसे पलट दें। मैदा डोसे को दोनों साइड से रोस्ट कर लें।
- जब डोसा क्रिस्प हो जाए तब आपका मैदा डोसा चटनी या सांभर के साथ सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Maida Dosa Recipe
Story first published: Thursday, September 19, 2013, 6:27 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2013



Click it and Unblock the Notifications