Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जैन रेसिपी: मलाई कोफ्ता
Veg
oi-Staff
अगर आप बिना लहसुन और प्याज की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आप सही जगह पर आई हैं। आज हम आपको जैन रेसिपी बतांएगे जो कि मलाई कोफ्ता है। इस मलाई कोफ्ते में इतनी सारी चीजें डाली जाती हैं कि इसका स्वाद बेहद खास हो जाता है। मलाई कोफ्ता बनाने के लिये आपको पनीर और केले की आवश्यकता पडे़गी। साथ ही हम ग्रेवी बनाने के लिये टमाटर, पत्ता गोभी और उबली लौकी का भी प्रयोग करेगें। यह रेसिपी बनाने में आसान है, तो चलिये देखते हैं कि यह जैन रेसिपी, मलाई कोफ्ता कैसे बनाया जाता है। टेस्टी पनीर नवरतन कोरमा

कोफ्ता बनाने के लिये सामग्री-
- 4 कच्चे केले उबले और मैश
- 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच चीनी
- 1/4 नींबू का रस
- नमक- स्वादनअुसार
- 1 चम्मच कार्न फ्लोर
- 1 चम्मच सूखा अदरक पावडर
भरावन के लिये
- 1 कप पनीर घिसी हुई
- 1/4 कप अमेरिकन कार्न उबला
- 1/2 शिमला मिर्च
- 1/4 कप धनिया पत्ती
- 2 चम्मच काजू और किशमिश
- 1 चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 नींबू का रस
- नमक- स्वादअनुसा
ग्रेवी के लिये
- 500 ग्राम टमाटर
- 1/2 कप लौकी उबली
- 1/2 कप पत्ता कोभी उबली
- 1 सूखी अदरक
- 1 चम्मच हरी मिर्च और पुदीना पेस्ट
- 1 कप पानी
- 1/2 कप मलाई
- नमक - स्वादअनुसार
छौंकने के लिये
- 2 चम्मच तेल
मसाला पेस्ट के लिये
- 1 चम्मच साबुत धनिया
- 1 चम्मच जीरा
- 3 चम्मच काजू
- 2 पीस दालचीनी, लौंग, इलायची
अन्य सामग्री-
- 1/4 चम्मच घिसा नारियल
- 2 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच चीनी
विधि-
- कोफ्ते की सामग्री को एक कटोरे में मिक्स करें।
- अब भरावन की सामग्री को भी एक साथ मिक्स करें।
- अब कोफ्ता के मिश्रण का एक छोटा सा भाग लें और उसे हथेली से दबा कर उसमें अंदर भरावन की सामग्री को भरें।
- अब कोफ्ते को गोल-गोल रोल कर के उसे अच्छी तरह से बांध लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें कोफ्तों को एक एक कर के डीप फ्राई कर लें।
- जब कोफ्ते तैयार हो जाएं तब उसे निकाल कर टिशू पेपर पर रख लें।
- दूसरी ओर मसाला पेस्ट बनाने के लिये मसाले वाली सारी सामग्री को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं।
- एक पैन में पानी उबालें और उसमें टमाटर, लौकी और पत्ता गोभी डाल कर उन्हें मुलायम कर लें और ठंडा कर लें।
- जब सब्जियां ठंडी हो जाएं तब उन्हें पीस लें। फिर इसमें ग्रेवी की अन्य सामग्रियों को मिक्स करें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें मसाले का पेस्ट और ग्रेवी वाला मसाला डालें और 5 मिनट तक भूनें।
- जब ग्रेवी पक जाए तब इसमें तैयार कोफ्ते डालें।
- सर्व करने से पहले इस पर नारियल, मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर छिड़के।
Comments
English summary
Malai Kofta: Jain recipe
Story first published: Tuesday, August 5, 2014, 12:59 [IST]
Other articles published on Aug 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
