Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
गर्मी भगा दे ये मैंगो मोजिटो
Veg
oi-Staff
गर्मियों का स्वागत हम हमेशा आम पन्ना, रूहआफजा, छाछ और लस्सी पी कर करते हैं, लेकिन इस बार रिफ्रेश होने के लिये क्यों न हम मैंगो मोजिटो पी कर करें। तो जो लोग रम या विस्की नहीं पीते वह इस रेसीपी को न पढे़, लेकिन जिन्हें हल्का फुलका रम या शराब पीने से कोई परहेज नहीं है, वे मैंगो मोजिटो अपने घर मे आसानी से बना सकते हैं।
मैंगो मोजिटो पी कर आप गर्मी की तपन को आसानी से बीट कर पाएंगे। पर हां इसे बनाने के लिये आपके पास मॉकटेल शेकर होना चाहिये नहीं तो इसे पीने का मजा नहीं आएगा। तो देर किस बात की आइये बनाते हैं मैंगो मोजिटो ।

कितने लोगों के लिये- 1
तैयारी में समय- 5 मिनट
बनाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
4 पुदीने की पत्तियां
1 नींबू
22 एम एल लाइट रम
22 एम एल पके आम की प्यूरी
90 एम एल क्लब सोडा
बर्फ के टुकडे़
विधि-
- सबसे पहले शेकर में पुदीने की पत्तियों को नींबू का रस डाल कर चम्मच से अच्छी तरह से पीस लीजिये।
- फिर उसमें रम और मैंगो प्यूरी डालें।
- अब शेक में ऊपर से बर्फ के 2-3 टुकडे़ डाल दें।
- फिर ड्रिंक को अच्छी प्रकार से बंद कर के जोर से शेक करें।
- अब एक गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकडे़ डाल कर ऊपर से ड्रिंक डाल दें।
- फिर ऊपर से क्लब सोडा डालें और मैंगो की स्लाइस तथा पुदीने की पत्ती से गार्निश करें।
Comments
English summary
Mango Mojito
Story first published: Wednesday, July 10, 2013, 14:04 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2013



Click it and Unblock the Notifications