Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कच्चे आम का चटपटा अचार
खट्टे-मीठे व तीखे अचार के बिना भोजन का स्वाद अधूरा है। वैसे तो आजकल बाजार में न जाने कितने ही तरह के अचारों की भरमार है पर घर के बने अचार की अलग सी ही बात होती है। अब तो गर्मी का मौसम भी आ गया है जिसमें आमों की लाइन लग जाती है। अब जल्दी से कच्ची कैरी का अचार डाल ही दीजिये जिससे साल भर इनका आनंद लिया जा सके।

सामग्री-
1 किलो कच्ची कैरी
1 1/2 कप तेल
2 बडे चम्मच मेथी
2 बडे चम्मच दरदरी सौफ
2 बडे चम्मच जीरा
2 बडे चम्मच कलौंजी
2 बडे चम्मच राई
2 चम्मच कुटी लाल मिर्च
2 चम्मच हल्दी
3 चम्मच नमक
विधि-
कच्ची कैरियों को साफ कर के पोंछ लें और छोटे टुकडों में काट लें। अब इन्हें एक जार में डालें और नमक व हल्दी मिला कर एक रात के लिये ऐसे ही रख दें। जिससे यह अपना अतिरिक्त पानी छोड दे। अब इन्हें पानी से अलग कर 3-4 घंटे के लिये बाहर कपड़ा फैला कर उसे हवा लगने दें। एक बड़े बर्तन में इन कैरी के टुकडों को व सारे सूखे मसाले डाल कर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे मसालों की परत इन टुकडों पर चढ जाए। अब कढाई में तेल को गुनगुना गर्म करें व इसमें मसाला लगी कैरी को डाल कर दो चार मिनट पकने दें। फिर इन्हें ठंडा कर किसी साफ और सूखे जार में भरें तथा इस जार में इतना तेल डालें कि तेल अचार से एक इंच ऊपर रहे। जार को ढक्कन से बंद कर दें। बीच बीच में हिला दें। दो चार दिन में आपका अचार खाने के लिये पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
