Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संडे स्पेशल: मसाला उपमा
यदि संडे को कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन कर रहा हो तो मसाला उपमा बना डालिये। आप इसे चाहे तो नाश्ते में बना सकती हैं या फिर लंच में। वैसे तो उपमा थेाड़ा फीका होता है पर आज हम आपको मसाला उपमा बनाना सिखाएंगे। इसमें गरम मसाला और रसम पाउडर पड़ता है जिससे यह मसालेदार बन जाता है। यह बहुत ही पौष्टिक आहार है क्योंकि इसमें सब्जियों और सूजी का प्रयोग किया जाता है। यह भारत के कई राज्यों में बडे़ ही मन से खाया जाता है।
रसम पाउडर इसे और भी खुजबूदार और स्वादिष्ट बना देता है इसलिये इसको डालना ना भूले। बच्चों को तो यह बहुत ही पसंद आएगा इसलिये आइये बिना देर किये हुए जानते हैं मसाला उपमा बनाने की विधि।

सामग्री-
1.5 कप रवा सूजी भुना
3/4 कप कटा प्याज
1 टमाटर
3/4 कप सेम
5-6 हरी मिर्च
2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच रसम पाउडर
8-10 लौंग
जीरा, राई, कडी पत्ता, नमक, तेल
धनिया
नींबू रस
विधि-
- सबसे पहले एक पैन में रवा को हल्का सा तेल डाल कर भून लीजिये और ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
- अब एक दूसरा पैन गरम करें, फिर उसमें तेल डालें और गरम करें, फिर जीरा, राई, कडी पत्ता डालें और उसे तडकने दें।
- अब इसमें लौंग डाल कर भूने, फिर कटे हुए प्याज, कटी हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह से भूने।
- अब इसमें सेम डाल कर भूने और ऊपर से नमक डालें।
- अब कटे हुए टमाटर डालें। यदि आवश्यकता हो तो इसमें हल्का सा तेल भी डाल सकते हैं। टमाटर को अच्छे से पकाइये।
- अब पैन में रसम पाउडर और गरम मसाला डालिये। अब इसमें ढाई कप गरम पानी मिलाइये और उबालिये।
- अब इसमें भुना हुआ रवा डाल कर चलाइये और पकने दीजिये।
- अगर जरुरत हो तो इसमें और पानी डाल दीजिये और हल्की आंच पर ढंक कर पकाइये।
- इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश कर के परोसिये और हां ऊपर से नींबू का रस छिड़कना ना भूलियेगा।



Click it and Unblock the Notifications
