Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
लंच के लिये बनाएं हेल्दी एंड टेस्टी मेथी पनीर राइस
Veg
oi-Staff
लंच में अगर आप कुछ हल्का और पौष्टिक खाना पनाना चाहती हैं, तो मेथी पनीर राइस एक बेस्ट च्वाइस रहेगी। या फिर अगर आपके पास समय नहीं है और आप झट पट कुछ बनाना चाहती हैं, तो भी आप इसे एक मौका दे सकती हैं।
मेथी का साग बहुत ही पौष्टिक होता है, जिसे अपने आहार में हफ्ते में एक बार तो जरुर शामिल करना चाहिये। मेथी पनीर राइस बनाना काफी आसान है। आप चाहें तो पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तेल में सौते कर लें या फिर अधिक तेल का प्रयोग ना करना चाहती हों तो, बिना सौते किये ही पुलाव में मिक्स कर दें।
यह पुलाव रात के बचे हुए चावल से भी तैयार किया जा सकता है। मेथी की कडुआहट को दूर करने के लिये आप इसमें हल्की शक्कर भी मिक्स कर सकती हैं। आइये अब जानते हैं मेथी पुलाव बनाने की विधि-

सामग्री-
- बासमती राइस- ¾ कप
- मेथी का साग- 1½ कप
- पनीर- 150 ग्राम
- प्याज- 1 मध्यम
- टमाटर- 1 मध्यम
- अदरक- 1 इंच पीस
- हरी मिर्च- 1-2
- जीरा- 2 चम्मच
- तेज पत्ता- 2
- साबुत लाल मिर्च- 2
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- नमक- 1 चम्मच
- शक्कर- ¼ चम्मच
- तेल या घी- 3 चम्मच
विधि -
- बासमती चावल को धो कर 1½ कप पानी में 30 मिनट के लिये भिगो दें।
- फिर चावल को पैन में पका लें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसे ओवरकुकर ना करें। फिर पके चावल को ठंडा होने के लिये रख दें।
- अब मेथी की पत्तियों से डंठल को हटा कर पत्तियों को धो लें।
- फिर इसे सुखा कर बारीक काट लें।
- दूसरी ओर प्याज और अदरक को बारीक काटें।
- एक कढाई में घी या तेल डालें। उसमें जीरा, तेज पत्ता और साबुत मिर्च डालें।
- कुछ सेकेंड के बाद कटी हुई प्याज डाल कर फ्राई करें।
- 2-3 मिनट के बाद उसमें कटी हरी मिर्च और कटी अदरक डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर के टुकड़े डाल कर फ्राई करें।
- जब टमाटर गल जाए तब उसमें कटी मेथी डाल कर मिक्स करें।
- फिर गरम मसाला, नमक और थोड़ी सी शक्कर मिलाएं। 2 मिनट पकाएं।
- अब चावल को फोर्क की मदद से अलग कर के मसाले में मिलाएं।
- चावल को हल्के हाथों से मिक्स करें। 2 मिनट पकाएं और आखिर में पनीर के टुकड़े डालें और फिर 1 मिनट तक पकाएं।
- आंच बंद कर दें और कढाई को कुछ मिनटों के लिये ढंक दें जिससे मसलों की खुशबू राइस और पनीर में समा जाए।
- आपका मेथी पुलाव सर्व करने के लिये तैयार है। इसे रायते या करी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Methi Paneer Rice
Story first published: Wednesday, May 18, 2016, 12:51 [IST]
Other articles published on May 18, 2016



Click it and Unblock the Notifications
