मैक्‍सिकन वेज फ्राइड राइस

घर पर अक्‍सर लोग फ्राइड राइस बनाते हैं। यह काफी आसान सी डिश है जो जल्‍दी बन भी जाती है और हर किसी को पसंद भी खूब आती है। अगर आप स्‍पाइसी और चटकदार खाना खाने का शौक है तो आप मैक्‍सिकन फ्राइड राइस बना सकती हैं। इस मैक्‍सिकन फ्राइड राइस में गाजर और शिमला मिर्च आदि सब्‍जियां पड़ती हैं। यह बिल्‍कुल भारतीय विधि से ही बनता है लेकिन इसमें चिली सॉस का भी प्रयोग होता है। यदि घर पर रात के चावल बच जाते हैं तो, आप उसके प्रयोग से यह स्‍वादिष्‍ट मैक्‍सिकन वेज फ्राइड राइस बना सकती हैं। आइये जानते हैं मैक्‍सिकन वेज फ्राइड राइस बनाने की विधि।

चिली कोरियंडर फ्राइड राइस

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

Mexican Veg Fried Rice Recipe

सामग्री-

  • बासमती चावल- 2 कप उबले हुए
  • जैतून तेल- 1 चम्‍मच
  • लहसुन 1 चम्‍मच , बारीक कटी
  • प्‍याज- 1/2 कप, बारीक कटी
  • गाजर- 1/2 कप , घिसी हुई
  • लाल शिमला मिर्च- 1/3 कप
  • टमैटो कैचप- 2 चम्‍मच
  • चिली सॉस- 1 चम्‍मच
  • ओरीगेनो- 1 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

  1. सबसे पहले एक बरतन में चावल को पका लें और ठंडा होने के लिये किनारे रख दें।
  2. अब एक पैन में जैतून का तेल गरम करें। फिर उसमें कटी हुई लहसुन डाल कर चलाएं।
  3. कुछ देर में उसमें कटी प्‍याज डाल कर गुलाबी करें। उसके बाद इसमें गाजर और लाल शिमला मिर्च डाल कर चलाएं।
  4. अब इसमें उबले हुए चावल, नमक , चिली सॉस, ओरीगेनो और टमैटो कैचप डाल कर चलाएं। इसे 3 मिनट तक के लिये पकाएं।
  5. आपका स्‍पाइसी और चटकदार मैक्‍सिकन फ्राइड राइस सर्व करने के लिये तैयार है।
  6. आप चाहें तो इस के ऊपर से एक अंडा फ्राई कर के डाल सकती हैं। फिर ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क कर सर्व करें।

Story first published: Thursday, November 13, 2014, 11:18 [IST]
Desktop Bottom Promotion