Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
मिर्च का सालन
यदि आप कई दिनों से भोजन में चटख स्वाद खाने को नहीं मिल रहा है तो मिर्च का सालन बना डालिये। यह एक मशहूर हैदराबादी रेसीपी है जिसे हरी मिर्च की करी भी बोलते हैं। तो कहने का मतलब यह है कि आप मिर्च की सब्जी बनाएंगे जो कि बहुत ही तीखी होगी।
आप यह डिश तभी बनाइये जब आपको मिर्च या तीखा खाना बहुत पसंद हो। तो आइये देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
हरी मिर्च- 400 ग्राम
मेथी- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 10
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
दही- 1/2 कप
हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर- 1/2चम्मच
हरी धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
खसखस- 1 चम्मच
सरसो- 1 चम्मच
नारियल- 1/2 कप
तिल के दाने- 1/2 चम्मच
इमली जूस- 1/2 कप
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. पैन में तेल गरम करें, उसमें मेथी और कडी पत्ता डालें।
2. अब कटी हुई प्याज डाले और 3 मिनट बाद उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें।
3. इसे हल्की आंच पर 3-4 मिनट तक भूने और बाद में दही तथा अन्य मसाला पाउडर डालें।
4. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और हल्की आंच पर भूने।
5. जब तक मसाला पक रहा है तब तक खसखस, तिल और सरसों का पेस्ट बना लें और उसमें घिसा हुआ नारिल डालना ना भूले।
6. अब इस पेस्ट को पैन में डालिये और अच्छी तरह से पकाइये।
7. अब बिना कटी हुई हरी मिर्च और 1 कप पानी डालिये तथा पैन को ढंक दीजिये। इसे 10 मिनट तक हल्की आंच पर पकाइये।



Click it and Unblock the Notifications
