Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
इंडियन स्टाइल में बनाइये मिक्सड वेजिटेबल मंचूरियन
चाइनीज अधिकतर लोगों का फेवरेट हेाता है। चाहे चाउमीन हो या फिर मंचूरियन, अगर इसे अच्छी प्रकार से बनाया जाए तो यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है। मिक्सड वेजिटेबल मंचूरियन इसी तरह का चाइनीज व्यंजन है जो कि यहां भारत में बिल्कुल इंडियन स्टाइल में बनाया जाता है। वेजिटेरियन मंचूरियन में प्रयोग किया गया सॉस काफी चटपता और तीखा होता है जिससे मंचूरियन का स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आता है। तो आइये देखते है कि कैसे बनाएं यह इंडो चाइनीज डिश यानी की मिक्सड वेजिटेरियन मंचूरियन रेसीपी।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
पत्ता गोभी - 1 घिसा हुआ
गाजर- 1 घिसा हुआ
फ्रेंच बींस- 7-8
हरी प्याज- 3
हरी शिमला मिर्च- 1
मैदा- 1/2 कप
कार्नफ्लोर- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- तलने के लिये
सॉस बनाने के लिये सामग्री-
अदरक- 1 इंच पीस
लहसुन- 6-8
हरी मिर्च- 4
सोया सॉस- 2 चम्मच
चीनी- 1/2 चम्मच
अजीनोमोटो- 1/4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
सिरका- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- सभी सब्जियों को बारीक काट लीजिये, उसमें मैदा, कार्नफ्लोर और नमक मिलाइये।
- इसे अच्छी तरह से मिला कर नींबू के आकार का गोल बना लीजिये।
- अब पैन में तेल गरम कर के इन्हें गोल्डन ब्राउन तल लीजिये। और किनारे रख दीजिये।
- सॉस बनाने के लिये एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डाल कर हल्का फ्राई करें।
- फिर उसमें सोया सॉस, चीनी, अजीनोमोटो और नमक मिल कर थोड़ी देर बार पानी डाल दें।
- इसे उबालें।
- एक छोटी कटोरी में आधा चम्मच कार्नफ्लोर आधे कप पानी में मिल कर पैन में डालें और कुछ देर तक पकाएं।
- ग्रेवी को गाढा हो जाने दें, फिर सिरका और फ्राई की हुई वेजिटेबल बॉल्स डालें।
- अच्छे से मिक्स करें और तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
