Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
मिक्स वेजिटेबल पराठा
घर पर वेजिटेबल पराठा बनाना काफी आसान है और बच्चों को तो यह काफी भाएगा। इस पराठे के लिये भरावन को आप पराठे के बीच भर कर बना सकती हैं या फिर उसे सीधे आटे में मसल कर बना सकती हैं।
Veg
oi-Staff
मिक्स वेज पराठा एक बहुत ही टेस्टी पराठा है जो, खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इस पराठे में ढेर सारी फ्रेश सब्जियां मिलाई जाती हैं, जिससे इसका स्वाद काफी टेस्टी बन जाता है। आप इसे बिल्कुल नॉर्मल तरीके से बना सकती हैं।
घर पर वेजिटेबल पराठा बनाना काफी आसान है और बच्चों को तो यह काफी भाएगा। इस पराठे के लिये भरावन को आप पराठे के बीच भर कर बना सकती हैं या फिर उसे सीधे आटे में मसल कर बना सकती हैं। तो अगर आपको ज़रा सी भी कंफ्यूजन हो तो, इस लेख को जरुर पढ़ें।

कितने- 6 से 7 पराठे
सामग्री-
- 1½ कप गेंहू का आटा
- 1/4 चम्मच नमक
- 2 चम्मच तेल
भरने के लिये सब्जियां
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच जीरा
- 1 मध्यम साइज का प्याज, कटा हुआ
- 1/2 अदरक लहसुन पेस्ट
- 1/2 कप फ्रेंच बींस, बारीक कटी
- 1/4 कप मटर
- 3/4 कप गाजर और पत्ता गोभी मिक्स, बारीक कटी
- 1/4 कप धनिया पत्ती, बारीक कटी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1/4 चम्मच हल्दी पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1½ चम्मच धनिया पावडर
- 1/2 चम्मच जीरा
- नमक स्वादअनुसार
विधि -
- एक कटोरे में गेंहू का आटा, नमक और तेल मिक्स कर के मुलायम आटा गूथें।
- गरम पानी में प्याज, मटर, गाजर, पत्तागोभी और फ्रेंच बींस को उबाल कर छान लें।
- उसके बाद उबाली हुई सब्जियों में अन्य सामग्रियां मिलाएं।
- अब पराठा बनाना शुरु करें। पराठे को छोटा सा बेल कर उसके बीच में मिक्स सब्जियां भरें और उसे बंच कर के बेल लें।
- अब पराठे को तवे पर सेंके। दोंनो साइड तेल लगाएं और गोल्डन ब्राउन हो जाने पर सर्व करें।
Comments
English summary
Mixed Vegetable Paratha
Story first published: Tuesday, January 24, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2017



Click it and Unblock the Notifications
