Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
यम्मी मूंग दाल का पराठा
Veg
oi-Staff
क्या आपने कभी मूंग की दाल का पराठा खाया है? अगर नहीं तो आज रात को डिनर में मूंग की दाल का पराठा ही बना लीजिये। आप मूंग दाल के पराठे को रात में या फिर सुबह ब्रेकफास्ट के लिये बना सकती हैं। बच्चों और खुद के ऑफिस के लिये टिफिन ले जाने में इससे अच्छा ऑपशन और क्या हो सकता है। रात को मूंग दाल भिगो कर सुबह उसे पीस लें और उससे स्वादिष्ट पराठा तैयार कर लें। यह यम्मी पराठा खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है, इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें। आइये जानते हैं मूंग दाल पराठा बनाने की विधि-
कितने- 8 पराठे
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- मूंग दाल- 1/2 कप
- आलू- 2 उबले हुए
- प्याज- 2
- हरी मिर्च- 4
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 1 कप
- गेहूं का आटा- 2 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- 2 कप
विधि-
- दाल को धो कर उसे 3 घंटे के लिये साफ पानी में भिगो दीजिये।
- एक साफ कटोरे में आटा, नमक और तेल मिलाएं। उसे पानी से गूथ लें और एक मुलायम आटा तैयार कर लें।
- आप चाहें तो मूंग दाल को मिक्सी में पहले पीस लें और फिर उसे आटे के साथ ही गूथ लें। या फिर मूंग दाल को पानी में भिगो कर आटे के साथ गूथे।
- आटे में मसला हुआ आलू, प्याज और हरी मिर्च काट कर मिक्स करें और अच्छी प्रकार से गूथें।
- फिर इसे 30 मिनट तक किनारे रख दें।
- अब तवा गरम करें, आटे से लोई लें और उसका पराठा बना कर तवे पर तेल लगा कर सेकें।
- आपका मूंग दाल पराठा तैयार है।
Comments
English summary
Moong Dal Parantha Recipe
Story first published: Monday, February 24, 2014, 9:02 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications
