Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंबई स्पेशल टमैटो पुलाव रेसिपी
सर्दियों का समय ऐसा होता है जब बाजार में ढेरों रंग बिरंगी सब्जियां बिकती हुई दिख जाती हैं। ऐसे में लाल-लाल टमाटर का तो कहना ही क्या है। टमाटर ना केवल स्वाद में बेहतरीन होता है बल्कि सेहत और त्वचा के लिये भी काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको टमैटो पुलाब बनाना सिखाएंगे जो कि झट से बन जाता है और टेस्टी भी लगता है।
यहां आपको स्टेप बाई स्टेप बनाना सिखाया जाएगा। यह टमैटो पुलाव एक मुंबई स्पेशल रसिपी है। यह खाने में थोड़ा चटपटा लगता है इसलिये इसे छोटे बच्चे काफी पसंद करते हैं।

आप चाहे इस टमैटो पुलाव को दुपहर के लंच में बनाएं या फिर रात को डिनर के वक्त बनाएं। तो आइये जानते हैं कि यह मुंबई स्पेशल टमैटो पुलाब बनाने की बढियां रेसिपी।

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री:
- बासमती चावल- 2 कप
- प्याज- 1
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- टमाटर- 3
- शिमला मिर्च- 1
- पनीर- 1/2 कप
- ताजी मटर- 2
- टमैटो कैचप- 1/4 कप
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- पाव भाजी मसाला- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच

बनाने की विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदर लहसुन पेस्ट डालें। इसे कुछ देर फ्राई करने के बाद इसमें कटी हुई प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च पावडर और पाव भाजी मसाला छिड़ कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- 5 मिनट के बाद इसमें टमैटो कैचप डाल कर 4 मिनट और पकाएं।
- इसके बाद इस में कटी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरी मटर और नमक डाल कर 4-5 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें कटी हुई पनीर डाल कर हल्का चलाएं।
- अब इसमें एक कप पानी डाल कर सभी सब्जियों को कुछ देर के लिये पकने दें।
- अब इसमें पका हुआ बासमती चावल डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसके बाद आंच बंद करें और कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।

पोषण तत्व-
- यह स्वादिष्ट पुलाव बहुत पौष्टिक है क्योंकि इसको बनाते वक्त काफी सारी सब्जियों का प्रयोग किया जाता है।
- आप अगर डायटिंग पर हैं तो ब्राउन राइस का प्रयोग कर सकती हैं।

सुझाव-
चावल को उबालते वक्त उसमें आधा नींबू निचोड़ कर डालें। इससे चावल के दाने आपस में चिपकेंगे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
