Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाश्ते में बनाइये मशरूम चीज पराठा
Veg
oi-Staff
भारत के हर घर में सुबह के समय केवल पराठे ही खाए जाते हैं। यह बनाने में आसान होते हैं और पेट को पूरी तरह से भरते हैं। आप पराठे को किसी भी सामग्री के साथ भर कर बना सकते हैं। आज हम आपको मशरूम चीज पराठा बनाना सिखाएंगे, जिसे आप केवल 20 मिनट में भी बना सकती हैं, और चीज पड़ी होने के कारण यह हेल्दी और टेस्टी भी होता है। अगर आपके बच्चे सुबह नाश्ता करने में नखरे दिखाते हैं, तो उन्हें यह मशरूम चीज पराठा बना कर खिलाएं। बच्चों का यह फेवरेट पराठा है। आइये जानते हैं मशरूम चीज पराठा बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मशरूम- 6
प्याज- 1
चीज- 10 ग्राम
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गेहूं का आटा- 2 कप
तेल- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले आटा सान लीजिये और उसे किसी गीले कपड़े से ढांक कर रख दीजिये।
- एक पैन लीजिये और उसमें तेल गरम करें, उसमें कटे प्याज डाल कर हल्की आंच पर पकाएं।
- फिर उसमें कटे हुए मशरूम और नमक डालें। इसे अच्छी तरह से मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब उसमें घिसी हुई चीज और काली मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनट के लिये पकाइये।
- अब सामग्री को ठंडा होने के लिये रखें।
- तैयार किये हुए आटे में यह सामग्री 1 चम्मच भरिये और बेल लीजिये।
- अब पैन पर घी लगाइये और पराठे को दोनों और सेक लीजिये।
- गरम गरम पराठे को अचार के साथ सर्व करें और मजे करें।
Comments
English summary
Mushroom Cheese Paratha For Breakfast | नाश्ते में बनाइये मशरूम चीज पराठा
Story first published: Wednesday, April 24, 2013, 9:53 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications
