Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मशरूम चिली नूडल्स
चाइनीज नूडल्स हर किसी को पसंद है लेकिन लोग इसे ऐसे तेसे ही बना कर सर्व कर देते हैं। पर आज हम आपको मशरूम चिली नूडल्स बनाना सिखाएंगे, जो कि रेस्ट्रॉन्ट जैसा ही होगा। यह खा कर आप और आपकी फेमिली बिल्कुल खुश हो जाएगी। तो आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने का समय- 20 मिनट
सामग्री-
हक्का नूडल्स- 2 पैकेट (400 ग्राम)
मशरूम- 10 (आधे में कटा हुआ) + 2 (बारीक कटा हुआ)
प्याज- 1 (स्लाइस)
हरा प्याज- 1 कप
लहसुन- 10 (पिसा)
अदरक- 1/2 इंच (घिसा)
लाल शिमला मिर्च- 1
हरी शिमला मिर्च- 1
सोया सॉस- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 4 (बीच से कटी हुई)
सिरका- 1 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच
बटर- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. नूडल्स को एक साथ 10 मिनट तक के लिये थोड़ा सा नमक डाल कर उबाल लें। फिर पानी निथार कर एक किनारे रखें।
2. एक पैन लें और उसे मीडियम आंच पर रखें। फिर उसमें बटर डालें और फिर बारीक कटे हुए मशरूम। इसे 2 मिनट तक होने दें, फिर उसमें सिरका और सोया सॉस डालें। 2 मिनट तक पकाने के बाद फिर 2 कप पानी डाले और फिर 10 मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाएं। यह विधि मशरूम सॉस बनाने के लिये है।
3. अब दूसरा पैन आंच पर रखें और उसमें ऑलिव ऑयल डालें। इसके बाद इसमें आधे कटे हुए मशरूम डाल कर कुछ मिनट तक पकने दें और फिर एक किनारे रख दें।
4. अब बचे हुए तेल में कटी हरी मिर्च और प्याज को पकाएं और जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें लहसुन, अदरक, हरी प्याज और शिमला मिर्च डालें।
5. धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाने के बाद उसमें उबले हुए नूडल्स डालें और अच्छी प्रकार से मिलाने के बाद इसे 4 मिनट तक फ्राई करें।
6. अब तक आपका मशरूम सॉस बन कर तैयार हो चुका होगा, इसको नूडल्स पर डाल दें। फिर फ्राई किये हुए मशरूम और नमक डालें और हल्की आचं पर पकाएं।
7. अब आपका मशरूम चिली नूडल्स तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
