Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गरम पराठे के साथ खाइये मशरूम चिली
मशरूम का प्रयोग कई सारी डिशों में किया जाता है। चाइनीज, इटैलियन, यूरोपियन और कोरियन कुजीन में मशरूम का अंधाधुंद प्रयोग होता है। अगर आपको भी मशरूम का टेस्ट डेवलेप करना है तो बिना देर किये हुए बनाएं यह मशरूम चिली रेसीपी।

सामग्री -
मशरूम 500 ग्राम
प्याज 2 (कटा हुआ)
शिमला मिर्च - 1 (कटा हुआ)
प्याज की पत्तियां 1 (कटा हुआ)
हरी मिर्च - 4-6 (कटा हुआ)
अदरक, लहसुन पेस्ट 2-3 चम्मच
सोया सॉस 2-3 चम्मच
नमक
मकई का आटा 1 चम्मच
सिरका- 1 ½ आधा चम्मच
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
पानी - ½ कप
तेल
विधि-
सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोएं और दो भागो में काटे। मिक्सी में प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट तैयार करें। अब दो चम्मच तेल को गहरे पैन में गरम करें। अब उसमें इस तैयार पेस्ट को डालें और 1 मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाएं। अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 1-2 मिनट तक के लिये पकाएं। देख लें कि शिमला मिर्च अच्छे से पक जाए। अब इसमें अपने हाथों से सिरका छिड़क दें और फिर उसमें सोया सॉस डालें। अगर आप इस डिश को थोडा सा स्पाइसी बनाना चाहती हैं तो इसमें 1 चम्मच टमौटो सॉस भी डाल सकती हैं। इसे 1 मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाएं। अब एक छोटी सी कटोरी में मकई का आटा और थोडा सा पानी ले कर घोल तबनाएं और उसे इस पैन में डाल दें। अब 1 मिनट तक खौलाएं। अगर आप इस डिश में ग्रेवी नहीं चाहती हैं तो थोड़ा सा ही पानी डालें। अब जब ग्रेवी तैयार हो जाए तब इसमें मशरूम के पीस डालें और दो मिनट तक के लिये पकाएं। जब मशरूम में ग्रेवी अच्छी तरह से समा जाए तब समझ लीजिये कि आपकी डिश तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
