Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
काजू और नारियल पेस्ट से तैयार मशरूम कोरमा रेसिपी
Veg
oi-Staff
आज हम आपको मशरूम कोरमा रेसिपी बनाना सिखाएंगे, जो कि साउथ इंडियन स्टाइल में बनाई गई है। इस डिश में नारियल और काजू के पेस्ट का भी इस्तमाल किया गया है, जिससे यह क्रीमी भी बन जाती है और इसका स्वाद भी काफी टेस्टी लगने लगता है।
JABONG OFFER! Flat 30% off on minimum purchase of Rs 1699. Coupon Code - 30EXTRAOFF
यह डिश पूड़ी, चपाती या प्लेन राइस के साथ खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है। तो अगर इस संडे आप कुछ स्पेशल बनाने की सोंच रही हों, तो मशरूम कोरमा रेसिपी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी -

कितने 3-4 सदस्य
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
काजू और नारियल पेस्ट बनाने की सामग्री-
- ½ कप कसा हुआ नारियल
- 10 से 12 काजू
- काजू भिगोने के लिए ⅓ कप पानी
- नारियल और काजू पीसने के लिए ⅓ कप पानी
अन्य सामग्री-
- 1 मध्यम प्याज, कटा हुआ या ⅓ कप कटा हुआ प्याज
- 1 बड़ा टमाटर कटा हुआ
- 200 से 250 ग्राम मशरूम, स्लाइस किया हुआ
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 चम्मच तेल (मूंगफली तेल या सूरजमुखी के तेल का उपयोग कर सकते हैं)
- ½ चम्मच राई
- ½ चम्मच जीरा
- ½ चम्मच उड़द दाल
- 8 से 10 मेथी
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 10 से 12 मठी नीम के पत्ते
- 2 कप पानी या आवश्यकता के रूप में जोड़ने
- नमक स्वादअनुसार
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
रेसिपी बनाने की विधि-
- सबसे पहले हम काजू को गरम पानी में 15 मिनट के लिये भिगो दें।
- फिर काजू और घिसे हुए नारियल को थोडे़ से पानी के साथ मिक्सी में महीन पीस लें।
- फिर काजू और नारियल के पेस्ट को किसी कटोरी में निकाल कर किनारे रख दें।
कोरमा करी बनाने की विधि-
- एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें, फिर उसमे राई डाल कर मध्यम आंच पर चलाएं।
- फिर जीरा, मेथी दाला और उरद दाल डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद इसमें कटी प्याज डाल कर लाइट ब्राउन होने तक पकाएं।
- फिर 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि इसमें से कच्ची खुशबू निकल ना जाए।
- उसके बाद इसमें 1 कप कटे हुए टमाटर मिलाएं और इसे गलने तक पकाएं।
- फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर ओर 1 चम्मच गरम मसाला मिक्स करें।
- जब मसाजा पक जाए तब इसमें स्लाइस किये हुए मशरूम मिलाएं।
- अब इसे धीमी आंच पर पकाएं और फिर इसमें काजू-नारियल का पेस्ट मिलाएं।
- उसके बाद इसमें मीठी नीम मिला कर 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद ग्रेवी में पानी मिलाएं और ऊपर से नमक डालें।
- पैन को कवर कर दें और आंच धीमी कर दें।
- फिर 15 मिनट तक पकाएं और जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब आंच बंद कर के मशरूम कोरमा को चपाती के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
mushroom korma recipe
Story first published: Wednesday, June 29, 2016, 12:21 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











